देश

'ये सभी दूल्हे हैं, बाराती कोई नहीं', पटना में विपक्ष की बैठक पर सुशील मोदी का तंज

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 23, 2023, 07:25 AM IST

Opposition Meet in Patna: विपक्षी एकता के सूत्रधार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। पटना में विपक्ष के नेताओं की इस जुटान पर भाजपा सांसद सुशील मोदी ने चुटकी ली है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि 'ये जो बारात लगी है, उसमें सभी दूल्हे हैं, बाराती कोई नहीं है।'

Image

विपक्ष की बैठक पर सुशील मोदी ने साधा निशाना।

Photo : ANI

Opposition Meet in Patna: पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस सहित विपक्ष के करीब 25 दलों के प्रमुख नेता शिरकत कर रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरने की रणनीति एवं विपक्ष के एक एजेंडे पर सहमति बनाने की रूपरेखा तैयार करने के इरादे से यह बैठक हो रही है। विपक्षी एकता के सूत्रधार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। पटना में विपक्ष के नेताओं की इस जुटान पर भाजपा सांसद सुशील मोदी ने चुटकी ली है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि 'ये जो बारात लगी है, उसमें सभी दूल्हे हैं, बाराती कोई नहीं है।'

सुशील मोदी ने केजरीवाल से पूछे सवाल

उन्होंने कहा, 'नीतीश जी ने ऐसी बारात लगाई है जिसमें सभी दु्ल्हे हैं। सभी एक दूसरे को अपनी शर्तें थोपने पर लगे हैं। केजरीवाल ने धमकी दी है कि केंद्र के अध्यादेश पर कांग्रेस ने उनका यदि समर्थन नहीं किया तो वह बैठक में नहीं शामिल होंगे। संभावना है कि इस बैठक में कुछ सहमति बन भी जाए।' भाजपा नेता ने सवाल किया कि विपक्ष की बैठक में शामिल होने के बाद क्या केजरीवाल दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारा करेंगे?

पटना पहुंचने के बाद लालू से मिलीं ममता

इस बैठक के लिए विपक्ष के नेता गुरुवार से ही पटना में जुटने लगे। पटना पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करने की उम्मीद जताई। पटना पहुंचने पर उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख एवं बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।

ये नेता पहुंचे पटना

बैठक में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पटना पहुंच चुके हैं।

मायावती को नहीं बुलाया गया

इस बैठक में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को आमंत्रित नहीं किया गया है और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी एक पारिवारिक कार्यक्रम के कारण सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। उत्तर प्रदेश से इस बैठक में केवल समाजवादी पार्टी (सपा) शामिल होगी। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (जेएमएम), महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के शामिल होने की उम्मीद है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज