देश

चाकू तेज रखो, पता नहीं कब कैसा मौका आए- साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, लवजिहाद पर की 'बदले' की बात

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 26, 2022, 04:10 PM IST

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहती है। अब कर्नाटक के शिमोगा में प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हिंदू को घरों में धारदार चाकू रखना चाहिए, ताकि वक्त आने पर उसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने लवजिहाद को लेकर भी बड़ी बात कही है।

Image

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने फिर दिया विवादित बयान

Photo : PTI

भोपाल से बीजेपी (BJP) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह (Sadhvi Pragya Singh Thakur) ने एक बार फिर से भड़काऊ भाषण दिया है। भाजपा सांसद ने हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपने घरों में चाकू रखना चाहिए। पता नहीं कब क्या हो जाए। मौका पड़ने पर चाकू का इस्तेमाल किया जा सकता है। भाजपा सांसद ने रविवार को कर्नाटक के शिमोगा में आयोजित हिंदू जागरण वेदिके के दक्षिण क्षेत्र वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

बीजेपी नेता ने कहा कि हिंदुओं को उन पर और उनकी सम्मान पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। भोपाल सांसद ने कहा कि लोग कम से कम चाकू रखें। उन्होंने कहा- "अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो सब्जी काटने वाला चाकू जरा तेज रखो, स्पष्ट बोल रही हूं कि हमारे घरों में भी सब्जी काटने के लिए हथियार तेज होना चाहिए। उन्होंने हमारे चाकू से हर्षा को गोदा था, काटा है, तो हम भी सब्जी काटने वाले चाकूओं को जरा तेज रख लें, पता नहीं कब कैसा मौका आए।धारदार... पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए। अगर हमारी सब्जी अच्छे से कटेगी तो हमारे दुश्मनों के सिर भी अच्छे से कटेंगे।"

आगे साध्वी प्रज्ञा ने लवजिहाद के खिलाफ लड़ाई की अपील करते हुए कहा कि लवजिहाद करने वालों के साथ लव जिहाद जैसा ही उत्तर देना होगा। प्रज्ञा ठाकुर ने लव जिहाद करने वालों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा- "उनकी जिहाद की परंपरा है, कुछ नहीं तो लव जिहाद करते हैं। प्यार भी करते हैं तो उसमें जिहाद करते हैं। हम (हिंदू) भी प्यार करते हैं, भगवान से प्यार करते हैं। एक सन्यासी अपने भगवान से प्यार करता है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article