देश

BJP हमारी अजान की दुश्मन- बदरुद्दीन अजमल की मुस्लिमों को नसीहत, कहा- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान घर पर रहें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 6, 2024, 10:57 PM IST

असम के बागबोर के कदमतला में एक मदरसे के शिलान्यास समारोह में बोलते हुए अजमल ने विवादित बयान देते हुए कहा कि बीजेपी मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए मुस्लिम समुदाय के लिए बेहतर है कि वे किसी भी तरह के कार्यक्रम से दूर रहें।

Image

एआईयूडीएफ प्रमुख और सांसद बदरुद्दीन अजमल (फोटो- mbadruddinajmal)

अयोध्या में इस समय राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां चल रही हैं। देश भर में जश्न का माहौल है। इसी बीच एआईयूडीएफ (AIUDF) प्रमुख और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने एक अलग ही राग छेड़ दिया है। मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने बीजेपी को मुसलमानों का दुश्मन बताते हुए कहा है कि मुस्लिमों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ट्रेन की यात्रा से बचना चाहिए। उन्हें घर पर ही रहना चाहिए।

बीजेपी को बताया मुस्लिमों का दुश्मन

असम के बागबोर के कदमतला में एक मदरसे के शिलान्यास समारोह में बोलते हुए अजमल ने विवादित बयान देते हुए कहा कि बीजेपी मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए मुस्लिम समुदाय के लिए बेहतर है कि वे किसी भी तरह के कार्यक्रम से दूर रहें। 20-25 जनवरी तक ट्रेन, बस, कार आदि में यात्रा की योजना बनाएं, जब भगवान राम की मूर्ति गर्भ गृह में रखी जाएगी।

क्या बोले बदरुद्दीन अजमल

एक सभा को संबोधित करते हुए अजमल ने कहा- '"हमें सतर्क रहना होगा। मुसलमान 20 जनवरी से 25 जनवरी तक ट्रेन से यात्रा न करें। राम जन्मभूमि में राम की मूर्ति रखी जाएगी और पूरी दुनिया इसकी गवाह बनेगी। लाखों लोग आयोध्या आएंगे। बीजेपी की योजना बड़ी है। इस दौरान हमें ट्रेन से यात्रा नहीं करनी चाहिए और घर पर ही रहना चाहिए। बीजेपी मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन है. बीजेपी हमारी जान, हमारी आस्था, हमारी अज़ान की दुश्मन है..."

कांग्रेस पर भी भड़के

एआईयूडीएफ प्रमुख ने आगे कहा कि मुसलमान इस देश में बहुत लंबे समय से पीड़ित हैं। समारोह के दौरान, अजमल ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सबसे पुरानी पार्टी थी जिसने एनआरसी, डी-वोटर प्रणाली शुरू की थी। कार्यक्रम में अजमल ने कहा- "मुसलमान आमतौर पर वोट देने के बाद कांग्रेस द्वारा दिए गए लॉलीपॉप के बारे में भूल जाते हैं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article