देश

भाजपा ने बिहार-राजस्थान के बदले प्रदेश अध्यक्ष, कई राज्यों के नए प्रभारी हुए नियुक्त; देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार देर रात कई राज्यों के प्रभारी बदले और बिहार-राजस्थान में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए। देखें पूरी लिस्ट।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

BJP: भाजपा ने गुरुवार देर रात कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी बदले। इनमें बिहार, राजस्थान, असम, तमिलनाडु, त्रिपुरा समेत दो केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। भाजपा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य दिलीप जायसवाल को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कई राज्यों में प्रभारी नियुक्त

इसके साथ ही राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु, त्रिपुरा और लक्षद्वीप के प्रभारी बदले हैं।

BJP list.

BJP list.

सीपी जोशी ने इस्तीफे की पेशकश की थी

बता दें कि इससे पहले राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने तीसरी बार इस्तीफ़ा देने की पेशकश (CP Joshi Resign) की थी। वहीं, जोशी ने विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भी इस्तीफे की पेशकश की थी। दूसरी बार लोक सभा चुनाव में टिकट मिलने के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article