देश

BJP में बड़ा सांगठनिक बदलाव, 7 राज्यों, दो केंद्रशासित प्रदेशों में नए अध्यक्ष नियुक्त, इन्हें मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बुधवार को सात राज्यों एवं दो केंद्रशासित राज्यों के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए। पार्टी ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, पुडुचेरी और अंडमान एवं निकोबार द्वीप की कमान नए चेहरों को सौंपी है। भाजपा को अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करना है।

Image

भाजपा ने सात राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले।

BJP announces new state Chief: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बुधवार को सात राज्यों एवं दो केंद्रशासित राज्यों के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए। पार्टी ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, पुडुचेरी और अंडमान एवं निकोबार द्वीप की कमान नए चेहरों को सौंपी है। भाजपा को अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करना है। पार्टी इस दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

बंगाल-ओडिशा के लिए का चुनाव जल्द

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अपे संगठन पर्व के दूसरे चरण के तहत भाजपा ने कुल नौ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नए अध्यक्षों का चुनाव किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए नए अध्यक्षों का चुनाव अगले कुछ दिनों में हो सकता है। इन नए नियुक्तियों के साथ भाजपा ने 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अपने आतंरिक सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सांगठनिक चुनाव की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली एवं हरियाणा में पार्टी का आतंरिक चुनाव संपन्न हो जाने के बाद ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराएगी।

अभी सात राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की जिम्मेदारी जिन चेहरों को मिली है, वे इस प्रकार हैं-

मध्य प्रदेश-हेमंत खंडेलवाल

महाराष्ट्र-रवींद्र चव्हाण

तेलंगाना-एन रामचंदर राव

आंध्र प्रदेश-पीवीएन माधव

उत्तराखंड-महेंद्र भट्ट

हिमाचल प्रदेश-राजीव बिंदल

पुडुचेरी-वीवी रामालिंगम

मिजोरम-बेछुआ

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड-अनिल तिवारी

नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेगा

पिछले कुछ दिनों में कई प्रदेश प्रमुखों के चुनाव ने भाजपा के संवैधानिक निर्देश को पूरा किया है, जिसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की जगह लेंगे। भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले इसके 37 संगठनात्मक राज्यों में से कम से कम 19 में अध्यक्षों का चुनाव होना आवश्यक है। जनवरी 2020 में चुने गए नड्डा का तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से उन्हें विस्तार मिलता रहा है। पहले उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों के कारण और फिर संगठनात्मक कवायद के कारण विस्तार दिया गया था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!