देश

Bihar Election Result: चुनाव आयोग ने राज्यपाल को सौंपी 243 विधायकों की लिस्ट, नए सरकार के गठन की कवायद हुई तेज

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंज्याल और चुनाव आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद ने सोमवार को राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में संपन्न चुनावों में विजयी उम्मीदवारों की सूची और आयोग द्वारा जारी अधिसूचना राज्यपाल को सौंप दी। बता दें कि 6 और 11 नवंबर को हुए मतदान के बाद 14 नवंबर को मतगणना हुई थी।

Image

चुनाव आयोग ने राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान को सौंपी विधायकों की लिस्ट।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

बिहार में नई विधानसभा के गठन की दिशा में अहम कदम उठाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंज्याल और चुनाव आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद ने सोमवार को राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में संपन्न चुनावों में विजयी उम्मीदवारों की सूची और आयोग द्वारा जारी अधिसूचना राज्यपाल को सौंप दी।

इसके साथ ही राज्य में नए सदन की संरचना औपचारिक रूप से पूरी मानी जा रही है। चुनावी प्रक्रिया के खत्म होने के बाद यह दस्तावेज राज्यपाल को सौंपना एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर आगे की विधायी कार्यवाही और सरकार गठन की राह प्रशस्त होती है।

चुनाव में NDA को मिली प्रचंड जीत

बता दें कि 6 और 11 नवंबर को हुए मतदान के बाद 14 नवंबर को मतगणना हुई थी। इस बार एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। बीजेपी ने 89 तो जेडीयू ने 85 सीटें अपने नाम की। इस जीत के बाद सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। दोनों दलों ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

वहीं, चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। गठबंधन कुल मिलाकर 35 सीटों पर सिमट गया, जो पिछली बार की तुलना में 79 सीटों की भारी गिरावट है। उनका वोट शेयर 39 प्रतिशत रहा, लेकिन सीटों में इसका कोई लाभ नजर नहीं आया. आरजेडी ने मात्र 25 सीटें जीतीं, जो पिछले चुनाव से 50 सीटें कम हैं। वहीं, कांग्रेस महज 6 सीटों पर सिमट कर रह गई।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?