देश

Bihar: परीक्षा से 4 दिन पहले लीक हुआ था बिहार सिपाही भर्ती का पेपर, NEET का प्रश्न पत्र लीक करने वाला संजीव मुखिया था मास्टरमाइंड

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ईओयू ने बताया है कि सिपाही भर्ती का प्रश्न-पक्ष परीक्षा से चार दिन पहले ही लीक हो गया था। इस पेपर को लीक करने में नीट पेपर लीक केस के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया का ही हाथ था।

Image

बिहार सिपाही भर्ती का पेपर लीक करने में भी था संजीव मुखिया

Photo : Twitter

Bihar Constable Recruitment Leak Case: पिछले साल हुई बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्न-पत्र परीक्षा से चार दिन पूर्व ही लीक हो गया था। हाल ही में नीट परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक करने वाला संजीव मुखिया ही सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का भी मुख्य आरोपी है। केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती बोर्ड का प्रश्न पत्र संजीव मुखिया गिरोह ने ही आउट किया था। आर्थिक अपराध इकाई की जांच में ये बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में बिहार के पूर्व डीजीपी और तात्कालिक केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष संजीव सिंघल के भी कारनामे अब सामने आ गए है। जानकारी के अनुसार, सिंघल ने एक रूम में चलने वाले एक कंपनी को सिपाही भर्ती बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र छापने का जिम्मा दिया था। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) पेपर लीक कांड मामले में EOU ने बड़ी कारवाई करते हुए कॉल टेक्स मल्टीवेंचर प्राइवेट कंपनी के 7 डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। EOU की टीम ने आर्थिक अपराध इकाई थाना काण्ड संख्या 16/2023 में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में तीन अभियुक्त संजीव मुखिया गिरोह के सदस्य है। तीन बंगाल के निवासी जबकि एक उत्तर प्रदेश के लखनऊ का निवासी है।

संजीव मुखिया गिरोह के तीन सदस्यों की हुई गिरफ्तरी

जानकारी के मुताबिक, कौशिक कुमार, लक्ष्मीनाथ नगर, इचापुर नबावगंज नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल का निवासी है। सौरभ बंदोपाध्याय प्रभात चौरहा के पास सेक्टर-आई, जानकीपुरम, लखनउ, (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। सुमन बिस्वास न्यू बैरकपुर कोलकाता का निवासी है, संजय दास नोआपारा रोड, वाईलेन पुरुलिया नार्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

बता दें, इससे पूर्व इस काण्ड में संजीव मुखिया गिरोह के तीन सदस्यों अश्विनी रंजन उर्फ सोनी थाना-दीपनगर जिला नालंदा को भी गिरफ्तार किया गया है। विक्की कुमार थाना नगरनौसा जिला नालंदा, अनिकेत उर्फ बादशाह थाना नटवार जिला रोहतास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं इस काण्ड में पूर्व में BPSC TRE-3 शिक्षक भर्ती परीक्षा लीक से संबंधित आर्थिक अपराध थाना काण्ड संख्या-06/2024 में गिरफ्तार सात अभियुक्त को EOU ने रिमांड पर ले लिया है। इनमें डॉ0 शिव कुमार, प्रदीप कुमार, सुमित कुमार, अभिषेक केशरी, संदीप पासवान उर्फ बल्ली, राहुल पासवान एवं रमेश कुमार को इस काण्ड में रिमांड पर लिया गया है।

इस प्रकार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक से सम्बंधित संगठित गिरोह के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई में अबतक कुल 75 काण्डों में 207 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है, त्वरित कार्रवाई करते हुए शेष बचे अभियुक्तों की भी जल्द गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। इस काण्ड में संजीव कुमार सिंह उर्फ संजीव मुखिया मुख्य आरोपी है जिस पर वर्तमान में BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-3.0 (आर्थिक अपराध थाना काण्ड संख्या-06/24) एवं NTA NEET UG परीक्षा पेपर लीक काण्ड (शास्त्रीनगर थाना काण्ड संख्या-358/24) में संबंधित न्यायालय से दोनों काण्डों में अग्रिम जमानत की सुनवाई के क्रम में गिरफ्तारी पर रोक का आदेश पारित है उसपर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!