देश

मुकेश सहनी को गांव वालों से मिली पिता के हत्या की जानकारी, CM नीतीश ने DGP को दी जांच की जिम्मेदारी, दिया ये निर्देश

Mukesh Sahani's Father Murder Case: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस महानिदेशक को जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Image

मुकेश सहनी के पिता की हत्या

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी के पिता की मौत पर जताया दुख।
  • मुख्यमंत्री ने DGP को दिया दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश।
  • पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी: मुकेश सहनी।

Mukesh Sahani's Father Murder Case: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मंगलवार को मुंबई से पटना पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात बदमाशों ने सोमवार की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मंगलवार की सुबह उनका क्षत-विक्षत शव दरभंगा के सुपौल बाजार स्थित उनके आवास से बरामद किया गया।

मीडिया से मिली पिता के हत्या की खबर

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री मुंबई से वापस पटना लौटे हैं। पटना पहुंचने के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि उन्हें मीडिया और गांव के लोगों से यह खबर मिली थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव सहित करीब सभी नेताओं से बात हुई है। सभी लोगों ने आश्वस्त किया है कि जो भी दोषी है, वह बख्शा नहीं जाएगा। मेरा आग्रह है कि दोषियों को कठोर सजा दी जाए।

'किसी से नहीं थी कोई दुश्मनी'

इससे पहले मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी ने पत्रकारों को बताया कि उनकी पिता से सोमवार को रात आठ बजे बात हुई थी। सुबह उनकी हत्या की खबर मिली। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

नीतीश कुमार ने जताया शोक

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या अत्यंत दुखद घटना है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article