पटना

क्या तेजस्वी यादव आरोपियों को जानते हैं? Mukesh Sahani के पिता की हत्या के बाद JDU का प्रश्न

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा में सोमवार देर रात निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस मामले में बिहार में अब राजनीति भी होने लगी है। एक ओर RJD कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है तो दूसरी तरफ JDU ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि आप आरोपियों को जानते हैं तो पुलिस को बता दें।

Image

जीतन सहनी की निर्मम हत्या

Photo : PTI

Mukesh Sahani Father Murder: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का सोमवार देर रात बिहार में दरभंगा के विरौल में मर्डर कर दिया गया। उनके पैतृक घर पर बदमाशों ने जीतन सहनी पर धारदार हथियारों से हमला करके उनकी जान ले ली। जीतन सहनी का क्षत-विक्षत शव उनके पैतृक घर में मिला है।

पिता की निर्मम तरीके से हत्या की जानकारी मिलते ही मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना हो गए। इस हाई प्रोफाइल मर्डर की खबर से पूरे बिहार में सनसनी फैल गई है। जीतन सहनी की हत्या के बाद तमाम नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं। इस मर्डर से बिहार में राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।

'बिहार में भगवान भरोसे लोग'

जीतन सहनी की हत्या के बाद विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जीतन सहनी की हत्या पर दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में हत्याओं का दौर चल पड़ा है, यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। लगातार अपराध हो रहे हैं। जिस तरह से हत्याओं का दौर चल रहा है, लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

बिहार में सत्तारूढ़ NDA गठबंधन ने जीतन सहनी की हत्या पर दुख जताया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने इस हत्याकांड पर दुख जताया है। बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या उन्हें दुख है। साथ ही उन्होंने कहा कि अपराधी बच नहीं पाएगा, राज्य सरकार मामले में गंभीर है।

तेजस्वी जानते हैं आरोपियों को?

इस बीच जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जीतन सहनी की हत्या हुई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण,क्रूर और दर्दनाक है। उन्होंने कहा, पुलिस आरोपियों का पता लगाएगी, हमें पुलिस की जांच पर भरोसा है।

इसके साथ ही जेडीयू प्रवक्ता ने विपक्षी नेता तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा, हम तेजस्वी यादव से आग्रह करते हैं कि अगर वह आरोपी को किसी भी तरह से जानते हैं या उनके पास इस संबंध में कोई भी जानकारी है, तो पुलिस को इस बारे में बताएं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article