देश

सीतामढ़ी में मां सीता मंदिर का आज होगा शिलान्यास, पुनौरा धाम में गृह मंत्री शाह, CM नीतीश रखेंगे आधारशिला

केंद्रीय गृहमंत्री ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘कल का दिन पूरे देश और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का दिन होग, जब बिहार के सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मभूमि में पवित्र ‘पुनौराधाम मंदिर’ एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का शिलान्यास होगा।’

Image

सीतामढ़ी में देवी सीता मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल/PTI

Photo : PTI

Maa Sita Temple in Sitamarhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी में देवी सीता की जन्मस्थली पवित्र पुनौरा धाम मंदिर और उसके परिसर के व्यापक विकास योजना की आधारशिला रखेंगे। शाह इस मौके पर सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पवित्र स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर संपर्क प्रदान करने के लिए मंजूरी दी थी।

मिथिलांचल के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का दिन-शाह

केंद्रीय गृहमंत्री ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘कल का दिन पूरे देश और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का दिन होग, जब बिहार के सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मभूमि में पवित्र ‘पुनौराधाम मंदिर’ एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का शिलान्यास होगा।’ उन्होंने कहा, ‘साथ ही, यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ाने हेतु पीएम नरेन्द्र मोदी जी ने सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी स्वीकृत किया है, जिसकी कल शुरुआत होगी।’

शाह और नीतीश करेंगे भूमिपूजन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं चिराग पासवान ने मां जानकी मंदिर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम का स्वागत किया है। पुनौरा धाम में इस मंदिर की आधारशिला गृह मंत्री शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रखेंगे। मीडिया से बातचीत में सिंह ने कहा, 'पिछले साल सीतामढ़ी में गृह मंत्री ने ने कहा था कि राम मंदिर का निर्माण हो चुका है और अब सीता माता का मंदिर बनेगा। गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे।'

लोगों की मनोकामना पूरी होने जा रही-चिराग

वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के लोगों की लंबे समय से यह इच्छा रही है कि यहां मंदिर बने। अब जाकर उनकी यह मनोकामना पूरी हो रही है। चिराग ने कहा, 'मेरी शुरू से इच्छा रही है कि यहां एक भव्य माता सीता मंदिर का निर्माण हो।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article