देश

भूकंप समाचार आज के (25-मई 2026): आज भारत में कहां भूकंप आया? किन किन शहरों में आया Earthquake, जानिए ताजा अपडेट

भूकंप समाचार आज के (25-मई 2026) भारत में आज कहां-कहां आया भूकंप जानें ताजा अपडेट: देश में आज फिर भूकंप (Earthquake) के झटके लगे हैं। क्या दिल्ली, बिहार, यूपी, और पंजाब में भी भूकंप आया है?

Image

भारत में आज कहां भूकंप आया?

भूकंप समाचार आज के (25-मई 2026) Earthquake Today News: भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया? भारत में आज नागालैंड में भूकंप आया है, नागलैंड मे आधी रात को भूकंप के झटके लगे हैं, जिसकी तीव्रता 3.0 थी। इस भूकंप से नुकसान को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। National Center for Seismology के अनुसार नागालैंड में यह भूकंप रात 12 बजकर तीन मिनट पर आया था। नागालैंड के अलावा और कहीं भूकंप नहीं आया है, दिल्ली में भी नहीं।

भारत में आज कहां आया भूकंप? Earthquake in India Today

कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित समय
नागालेंड3.000:03:56 AM17 KMमोन

दुनिया में आज कहां-कहां भूकंप आया? Earthquake Worldwide Today

दुनिया के कई देशों में आज भूकंप आया है। जिसमें ग्लाटेमाला, अमेरिका, चिली और म्यांमार शामिल है। ग्वाटेमाला में सबसे तेज भूकंप दर्ज हुआ है। जिसकी तीव्रता 4.3 रही है। वहीं भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में 4.2 की तीव्रता से भूकंप आया है।

दुनिया में कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित समय
ग्वाटेमाला4.306:25:1510 KMला गोमेरा
चिली4.104:55:1732.4 KMओवाले
म्यांमार4.203:07:49 AM83 KM24.368, 94.710

भूकंप आने से पहले क्या संकेत मिलते हैं?

भूकंप आने से पहले ऐसे तो कोई स्पष्ट चेतावनी प्रणाली नहीं है। मतलब भूकंप का कोई अलर्ट सिस्टम आजतक विकसित नहीं हुआ है। हालांकि कुछ प्राकृतिक संकेत जरूर मिलते हैं। जिसमें पक्षियों में हलचल, कुत्ते बेचैन होकर भौंकने लगते हैं। चिड़ियां घोंसले से निकलकर भागने लगती है। जानवर बेचैन हो उठते हैं। इसके अलावा कई बार हवा भी रूक जाती है, तापमान भी बढ़ जाता है। जमीन के नीचे से रेडॉन गैस का रिसाव बढ़ सकता है , तलाब और कुएं के पानी से अजीब गंध आ सकती है। कुओं या झरनों के पानी का स्तर अचानक बढ़ या घट सकता है। वैज्ञानिकों ने कुछ मामलों में पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में परिवर्तन दर्ज किए हैं। हालांकि वैज्ञानिक मानते हैं कि ये संकेत हर भूकंप से पहले नहीं मिलते और न ही इनसे सटीक भविष्यवाणी संभव है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article