भूकंप समाचार आज के (22-मई 2026) Earthquake Today News: भारत में आज कहां भूकंप आया। भारत में आज अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भूकंप (Earthquake) आया है। कल महाराष्ट्र में एक के बाद एक तीन झटके लगे थे। National Center for Seismology के अनुसार मिजोरम और आंध्र प्रदेश में भी भूकंप आया था। हालांकि भूकंप के इन झटकों की तीव्रता कम थी, इसलिए जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। आज भारत में दो भूकंप दर्ज हुए हैं। नॉर्थ इंडिया के किसी भी राज्य में आज कोई भूकंपीय घटना दर्ज नहीं हुई है।
भारत में आज कहां आया भूकंप? Earthquake in India Today
| कहां भूकंप आया? | भूकंप की तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र./प्रभावित क्षेत्र |
| अरुणाचल प्रदेश | 2.8 | 04:59:45 | 10 KM | केयी पनयोर |
| मणिपुर | 3.0 | 00:57:56 | 40 KM | कामजोंग |
दुनिया में आज कहां-कहां भूकंप आया? Earthquake Worldwide Today
दुनिया के कई और देशों में शुक्रवार को भूकंप आया है। USGS के अनुसार अमेरिका के कई राज्यों में भूकंप के झटके लगे हैं। जिसमें कैलिफोर्निया, और हवाई शामिल हैं। कल फिलीपींस और ईरान में भूकंप के तेज झटके लगे थे।
| कहां भूकंप आया? | भूकंप की तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र./प्रभावित क्षेत्र |
| अमेरिका | 3.0 | 05:40:38 AM | 32 KM | हवाई |
| अमेरिका | 3.1 | 00:58:39 AM | 40 KM | वर्जिन द्वीप समूह |
भूकंप की तीव्रता कैसे मापी जाती है?
भूकंप की तीव्रता मापने के लिए मुख्य रूप से दो पैमानों का इस्तेमाल किया जाता है- रिक्टर स्केल और मोमेंट मैग्नीट्यूड स्केल (MMS)। रिक्टर स्केल को 1935 में वैज्ञानिक चार्ल्स एफ. रिक्टर ने विकसित किया था। यह एक लघुगणकीय पैमाना है, यानी इसमें हर एक अंक की बढ़ोतरी के साथ भूकंप की तीव्रता 10 गुना और ऊर्जा उत्सर्जन लगभग 31.6 गुना बढ़ जाता है। उदाहरण के तौर पर, 5.0 तीव्रता का भूकंप 4.0 तीव्रता वाले भूकंप से कहीं ज्यादा शक्तिशाली होता है। हालांकि, बड़े भूकंपों को सटीक तरीके से मापने में इसकी सीमाएं थीं। इसी वजह से 1970 के दशक में मोमेंट मैग्नीट्यूड स्केल (MMS) विकसित किया गया, जिसे आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह भूकंप से निकलने वाली कुल ऊर्जा, फॉल्ट के क्षेत्रफल और जमीन के खिसकाव जैसी भौतिक विशेषताओं के आधार पर अधिक सटीक आकलन करता है, खासकर बड़े और विनाशकारी भूकंपों के मामले में।
