देश

भूकंप समाचार आज के (21-मई 2026): आज भारत में कहां आया भूकंप, हीटवेव के बीच किस राज्य में Earthquake?

भूकंप समाचार आज के (21-मई 2026) भारत में आज कहां-कहां आया भूकंप जानें ताजा अपडेट: भारत में इस समय दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का कहर बरप रहा है, इसी बीच भूकंप (Earthquake) आने की भी खबर है।

Image

भारत में आज कहां आया भूकंप? फोटो- AI)

भूकंप समाचार आज के (21-मई 2026) Earthquake Today News: भारत में आज कहां भूकंप आया, क्या दिल्ली में भी भूकंप आया है? भारत में हीटवेव के बीच एक राज्य में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। पश्चिम बंगाल में आज भूकंप आया है। बंगाल में आए भूकंप की तीव्रता 2.7 थी। दिल्ली एनसीआर में फिलहाल भूकंप की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है। हीटवेव का कहर पूरे नॉर्थ भारत में जारी है।

भारत में आज कहां आया भूकंप? Earthquake in India Today

कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित समय
पश्चिम बंगाल2.702:34:158 KMअलीपुरद्वार

दुनिया में आज कहां-कहां भूकंप आया? Earthquake Worldwide Today

भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में आज भूकंप आया है। जिसमें अमेरिका, इंडोनेशिया, साउथ सैंडविच आइलैंड रीजन शामिल है। अमेरिका के टेक्सास और हवाई में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। आज साउथ सैंडविच आइलैंड में सबसे तेज भूकंप दर्ज हुआ है, जिसकी तीव्रता 5.7 रही है। इसके बाद इंडोनेशिया में 4.9 की तीव्रता से भूकंप आया है। हालांकि नुकसान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

दुनिया में कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित समय
अमेरिका2.705:30:324.6 KMटेक्सास
अमेरिका2.805:15:4032.4 kmहवाई
इंडोनेशिया4.904:42:56121.9 KMतुआल
साउथ सैंडविच आइलैंड रीजन5.704:30:58112.1 KM56.113°S 28.050°W

क्या भूकंप आने से पहले उसकी जानकारी मिल सकती है?

भूकंप की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। आजतक वैज्ञानिकों ने ऐसा कोई यंत्र नहीं बनाया है, जो भूकंप की चेतावनी दे सके। भूकंप अचानक ही आता है। झटके लगने पर ही पता चलता है कि भूकंप आया था, उससे पहले कोई नहीं जानता कि भूकंप आने वाला है। भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है, क्योंकि पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट हमेशा मूव करते रहती है। भूकंप के बाद आने वाली सुनामी का अलर्ट जरूर मिल जाता है, वो भी भारत, जापान समेत उन देशों में, जिसने इसपर काफी काम किया है, काफी खर्च किया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article