देश

भूकंप समाचार आज के (18-मई 2026): क्या आज भारत में भूकंप आया था, दिल्ली समेत किन शहरों में आया Earthquake, म्यांमार के बाद चीन में हिली धरती

भूकंप समाचार आज के (18-मई 2026) भारत में आज कहां-कहां आया भूकंप जानें ताजा अपडेट: क्या दिल्ली में भी भूकंप (earthquake ) के झटके लगे हैं। चीन और म्यांमार के अलावा और दुनिया के किस हिस्से में भूकंप आया है?

Image

भारत में आज कहां आया भूकंप?

भूकंप समाचार आज के (18-मई 2026) Earthquake Today News: भारत में आज कहां भूकंप आया? राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार आज अभी तक भारत के किसी राज्य में भूकंप नहीं आया है। दिल्ली एनसीआर में भी कोई भूकंपीय घटना दर्ज नहीं हुई है। कल मध्य प्रदेश में भूकंप आया था। भारत के कई पड़ोसी देशों में भूकंप के झटके लगे हैं।

भारत में आज कहां आया भूकंप? (AaJ Ka Bhukamp Samachar)

भारत में भूकंप कहां आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित समय
अंडमान सी4.33:08:21 PM (17 May)10 KM11.453, 95.119
मध्य प्रदेश3.109:16:2710 KMबैतुल

दुनिया में आज कहां भूकंप आया? (Earthquake Today Updates)

दुनिया में आज कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित समय
चीन4.310:37:28 AM56 KMझिंजियांग
अमेरिका3.208:33:5615.7 KMवर्जिन द्वीप
म्यांमार5.107:35:30115 KM16.603, 96.153

भूकंप कैसे आता है?

भारत समेत पूरी दुनिया में रोज दर्जन भर से ज्यादा भूकंप के झटके लगते हैं। सवाल ये है कि दुनिया में भूकंप आते क्यों हैं। भूकंप आने का सबसे बड़ा कारण है, धरती के नीचे हलचल। दरअसल पृथ्वी की ऊपरी सतह पर मौजूद विशालकाय टेक्टोनिक प्लेट्स जब खिसकती हैं, टकराती हैं या रगड़ खाती हैं तब धरती के नीचे हलचल होती है और धरती का ऊपरी हिस्सा भी कांप जाता है। इसे ही भूकंप कहत हैं। इसके अलावा ज्वालामुखी विस्टोफ कारण भी भूकंप आता है। भूकंप के दौरान और बाद में, चट्टान की प्लेटें या ब्लॉक हिलना शुरू कर देते हैं और तब तक हिलते रहते हैं जब तक कि वे फिर से स्थिर न हो जाएं। जमीन के नीचे वह स्थान जहाँ चट्टान सबसे पहले टूटती है , भूकंप का केंद्र या हाइपोसेंटर कहलाता है । केंद्र के ठीक ऊपर (जमीन की सतह पर) स्थित स्थान को भूकंप का उपरिकेंद्र कहा जाता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article