Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस (congress) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा इंफाल पश्चिम से शुरू हुई। इस दौरान पार्टी नेता भी मौजूद रहे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर के सेकमाई से शुरू हुई जो कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरेगी इसके बाद ये यात्रा आज रात नगालैंड में रुकेगी।
बताते हैं कि मणिपुर में आज एक दिन के सफर के बाद यात्रा रात में नगालैंड में प्रवेश करेगी और दो दिनों में 257 किलोमीटर और पांच जिलों को कवर करेगी।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 7:30 बजे कैंप स्थल पर सेवा दल द्वारा पारंपरिक रूप से किए गए ध्वजारोहण के साथ हुई। मणिपुर के पीसीसी अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने ने ध्वजारोहण किया। यात्रा मणिपुर में सेकमाई से कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरते हुए जाएगी। आज रात में यात्रा नगालैंड में रुकेगी
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है या इसे विभाजित करना। राहुल गांधी पूर्वोत्तर जा रहे हैं। विद्रोही संगठनों के समर्थन करने के लिए क्या राहुल गांधी ने माफी मांगी है, जो पूर्वोत्तर को देश से अलग करना चाहते हैं।
ये यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर गुजरेगी
गौर हो कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी, ये यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर गुजरेगी, जो करीब 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।
