देश

Bhagalpur Bridge: 'भागलपुर पुल' नहीं बल्कि बिहार सरकार की विश्वसनीयता है जो ढह गई बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का तंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2023, 06:31 PM IST

Bhagalpur Bridge Collapsed Update: रविवार को भागलपुर में एक निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल गिर गया, जिस क्षण गंगा नदी में पुल ढह गया, उसे स्थानीय लोगों ने वीडियो में कैद कर लिया। बीजेपी नेता ने कहा कि अगर बदकिस्मती से ये पुल चालू होता तो इस घटना से कितने लोगों की जिंदगी खत्म हो जाती।

Image

बिहार के भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल ताश के पत्तों की तरह गिर गया

BJP Leader on Bhagalpur Bridge Collapsed: बिहार के भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल ताश के पत्तों की तरह गिरने (Bhagalpur Bridge Collapsed) के एक दिन बाद, भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने सोमवार को कहा कि यह पुल नहीं था, बल्कि राज्य सरकार विश्वसनीयता थी जो बर्बाद हो चुकी है।

एएनआई से बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा, '2016 से हमारी मांग थी कि गंगा नदी पर सुल्तानगंज और खगड़िया के बीच भागलपुर में बन रहे पुल की जांच की जाए। लेकिन बिहार सरकार की निष्क्रियता के कारण पूरा ढांचा ढह गया है। उन्होंने कहा, 'यह पुल नहीं है, जो नष्ट हो गया है। यह बिहार सरकार की विश्वसनीयता है जो ढह गई है।'

बिहार के पूर्व मंत्री ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि जिस कंपनी के पास इस पुल को बनाने का ठेका है, उसे ब्लैक लिस्ट (Blacklist) में डाला जाना चाहिए क्योंकि यह इस तरह की दूसरी घटना है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए हुसैन ने कहा, 'बिना किसी रिपोर्ट के, उन्होंने (तेजस्वी) कहा कि ढांचे में दोष था। यह इस बात से संबंधित है कि बिना किसी जांच या रिपोर्ट के वे घटना के मूल कारण को जानते हैं।' उन्होंने कहा, 'इस कंपनी के खिलाफ जितनी भी शिकायतें आई हैं, उस पर कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए कि इस कंपनी के खिलाफ आज तक कितनी शिकायतें आईं और बिहार सरकार ने क्या कार्रवाई की।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस