देश

दारू, चखना और 'पार्टी ऑल नाइट': बेंगलुरु जेल से नए वीडियो आए सामने

वीडियो में दिख रहे आरोपियों में से एक उमेश रेड्डी है, जो एक बलात्कारी है, जिसे फोन चलाते हुए देखा गया। एक अन्य वीडियो में एक संदिग्ध ISIS भर्तीकर्ता को दिखाया गया है। सोने की तस्करी के मामले में फंसे तेलुगु अभिनेता तरुण भी अलग-अलग क्लिप में दिखाई देते हैं।

Image

बेंगलुरु जेल से नए वीडियो आए सामने (TN)

Bengaluru Prisoners Party Videos: बेंगलुरु के परप्पना अग्रहार केंद्रीय जेल से एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कैदियों को अंदर गाते, नाचते और पार्टी करते हुए दिखाया गया है। ये नए दृश्य उस दिन के बाद सामने आए हैं जब जेल में कई कैदियों, जिसमें एक ISIS रिक्रूटर और एक बलात्कारी-हत्या करने वाला भी शामिल था, इन्हें सबको वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा था। इसका वीडियो आने के बाद यह मामला विवाद का केंद्र बन गया। अधिकारियों का दावा है कि ये पहले के वायरल वीडियो हैं, जो कि 2023 के बताए गए। लेकिन शनिवार को बाहर आए वीडियो, जिसमें कैदियों को स्नैक्स खाते और पीते हुए दिखाया गया है, यह एक सप्ताह पहले की वीडियो है।

नए वीडियो में, कैदियों को प्लेटों और मगों को बजाते हुए और 'पार्टी ऑल नाइट' चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। इससे पहले दिन में, बीते दिन कर्नाटका के जेल और सुधार सेवाओं के महानिदेशक ने शनिवार को वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए।

जांच जारी

अतिरिक्त जेल महानिदेशक, पी.वी. आनंद रेड्डी ने एक बयान में कहा, 'यह जांच की जा रही है कि इन कैदियों ने मोबाइल फोन कैसे प्राप्त किए, फोन जेल के अंदर किसने लाए, किसने उन्हें कैदियों को दिए, फुटेज कब रिकॉर्ड किया गया, इसे मीडिया में किसने फैलाया, आदि।'

खतरनाक आरोपियों को ट्रीटमेंट

वीडियो में दिख रहे आरोपियों में से एक उमेश रेड्डी है, जो एक बलात्कारी है, जिसे फोन चलाते हुए देखा गया। एक अन्य वीडियो में एक संदिग्ध ISIS भर्तीकर्ता को दिखाया गया है। सोने की तस्करी के मामले में फंसे तेलुगु अभिनेता तरुण भी अलग-अलग क्लिप में दिखाई देते हैं। इससे साफ होता है कि अंदर लोगों की मदद से कैदी सभी सुविधाओं तक पहुंच पा रहे हैं।

फुटेज ने सुरक्षा चूक के बारे में चिंता बढ़ा दी है, जिससे अधिकारियों को इसकी प्रामाणिकता की जांच करने और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करने के लिए कदम उठाने पड़ेंगे। अधिकारियों का कहना है कि तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की योजना बनाई गई है और बेंगलुरु केंद्रीय जेल के मुख्य अधीक्षक को दोषी कैदियों और किसी भी जिम्मेदार अधिकारियों या स्टाफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए निर्देशित किया गया है।

सीएम सिद्धारमैया ने क्या कहा?

उच्च-प्रोफाइल कैदियों को विशेष ट्रीटमेंट दिए जाने की रिपोर्टों के बाद, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, 'जेल के डीजी छुट्टी पर थे। गृह मंत्री ने कल एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाने का आदेश दिया है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसे मामले फिर से न हों।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article