देश

बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी का बोल्ड फैसला, लिंग परिवर्तन सर्जरी से बनेंगी पुरुष

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 23, 2023, 06:55 PM IST

उन्होंने कहा, मुझे अक्सर अपमानित किया गया है क्योंकि मैं किशोरावस्था से ही खुद को एक महिला नहीं, बल्कि एक पुरुष के रूप में देखती थी।

Image

suchetna Bhattacharya

Suchetna Bhattacharya: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य ने ऐसा फैसला लिया है जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। सुचेतना अपना लिंग परिवर्तन कराने जा रही हैं। सुचेतना ने कहा है कि वे पुरुष बनने के लिए जल्द ही लिंग परिवर्तन संबंधी सर्जरी कराएंगी।

ये भी पढ़ें- बेटियों की कस्टडी पाने के लिए पिता ने करवा लिया लिंग परिवर्तन

अब सुचेतन कहलाना पसंद करेंगी

हाल ही में एलजीबीटीक्यू समुदाय के एक सम्मेलन में भाग लेने वाली 41 वर्षीय सुचेतना ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि वह सुचेतन कहलाना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा, मुझे अक्सर अपमानित किया गया है क्योंकि मैं किशोरावस्था से ही खुद को एक महिला नहीं, बल्कि एक पुरुष के रूप में देखती थी। मुझे लगता है कि अब मैं इस लड़ाई के लिए तैयार हूं।

सुचेतना ने कहा कि उनके पिता बुद्धदेव भट्टाचार्य हमेशा उनके फैसले के समर्थक रहे हैं, जबकि मां मीरा ने भी इसका विरोध नहीं किया, भले ही उन्हें आपत्ति थी। सुचेतना ने कहा कि एलजीबीटीक्यू के हालिया सम्मेलन में उन्होंने अपना परिचय एक सामाजिक कार्यकर्ता और फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनर सुचेतन के रूप में दिया। उन्होंने कहा कि लिंग परिवर्तन के लिए जल्द ही उनकी सर्जरी होगी।

उन्होंने कहा कि मैं उन सभी की आभारी हूं जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा समर्थन किया है। मुझे सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है। सुचेतना ने कहा कि आधिकारिक पहचान पत्र में नाम और लिंग बदलने की कानूनी प्रक्रिया सर्जरी से पहले होगी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य और उनकी पत्नी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (भाषा इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article