देश

BRICS के दौरान भी नोटिफिकेशन में इस्तेमाल हुआ था 'भारत के प्रधानमंत्री', लेकिन इस बार मच गया हंगामा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 6, 2023, 09:04 AM IST

अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और उसके बाद ग्रीस का भी दौरा किया था तब भी इसका इस्तेमाल हुआ था।

Image

भारत के प्रधानमंत्री

Bharat Row: दिल्ली में आयोजित होने जा रहे जी-20 समिट से ठीक पहले इंडिया का नाम भारत करने के मुद्दे पर विवाद गहराता जा रहा है। जी-20 रात्रिभोज निमंत्रण में मंगलवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब इसमें 'भारत के राष्ट्रपति' का जिक्र किया गया, जिससे यह चर्चा तेज हो गई कि संसद के आगामी विशेष सत्र में इंडिया का नाम बदलकर 'भारत' कर दिया जाएगा। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि इस शब्द का इस्तेमाल किसी दस्तावेज में किया गया है। अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और उसके बाद ग्रीस का भी दौरा किया था तब भी इसका इस्तेमाल हुआ था। 22-25 अगस्त तक दोनों देशों की उनकी यात्रा के लिए सरकारी अधिसूचना में भी उन्हें 'भारत का प्रधानमंत्री' कहा गया था।

अब लिखा होगा भारत ऑफिशियल

इसके अलावा दिल्ली में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले भारतीय अधिकारियों के पहचान पत्र पर अब भारतीय अधिकारी के बजाय 'भारत ऑफिशियल' (Bharat official) लिखा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6-7 सितंबर को 20वें आसियान भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) के लिए इंडोनेशिया का दौरा करेंगे। उनकी यात्रा से एक दिन पहले उनकी यात्रा के समारोह नोट्स में उन्हें 'भारत के प्रधानमंत्री' के रूप में संदर्भित किया गया था।

इंडोनेशिया जा रहे पीएम मोदी

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6-7 सितंबर को जकार्ता में रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जी20 रात्रिभोज निमंत्रण पर विवाद पैदा होने के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर इंडिया छोड़कर देश का नाम सिर्फ भारत रखने की योजना बनाने का आरोप लगाया है। विशेष रूप से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 में लिखा है- "इंडिया, जो कि भारत है, राज्यों का एक संघ होगा।"

जयराम रमेश का मोदी सरकार पर निशाना

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के आसियान-इंडिया समिट के नोटिफिकेशन में भारत के प्रधानमंत्री शब्द का इस्तेमाल करने पर सरकार को घेरा। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मोदी सरकार कितनी भ्रमित है। आसियान-इंडिया समिट में भारत के प्रधानमंत्री कहा जा रहा है। ये सब ड्रामा सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा है।

इंडिया, यानी भारत

भारत का संविधान वर्तमान में देश को 'इंडिया, यानी भारत' के रूप में संदर्भित करता है। हालांकि, इसे केवल भारत करने के लिए संशोधन करने की मांगें बढ़ती जा रही हैं। 18 सितंबर को संसद का विशेष सत्र शुरू होने के साथ ऐसी अटकलें हैं कि इस बदलाव को प्रभावी बनाने के लिए संविधान में संशोधन पेश किया जा सकता है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?