देश

Bangladesh Election: पीएम मोदी ने BNP नेता तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, बांग्लादेश को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री?

बांग्लादेश के आम चुनाव 2026 में Bangladesh Nationalist Party (BNP) ने निर्णायक बढ़त का दावा किया है। पार्टी के चेयरपर्सन तारिक रहमान (Tarique Rahman) ने 13वें संसदीय चुनाव में जीत का ऐलान किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 300 सदस्यीय संसद में BNP गठबंधन ने 151 से अधिक सीटें जीत ली हैं, जबकि जमुना टीवी की रिपोर्ट के अनुसार गठबंधन ने 209 सीटें हासिल कर दो-तिहाई बहुमत का दावा किया है।

Image

पीएम मोदी ने बांग्लादेश आम चुनाव में जीत के लिए बीएनपी नेता को दी जीत की बधाई।

Photo : ANI

Bangladesh Election 2026: पीएम नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को निर्णायक जीत दिलाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने दोनों देशों के बहुआयामी रिश्तों को और मजबूत करने तथा साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए साथ काम करने की उम्मीद जताई।

बीएनपी गठबंधन ने किया जीत का दावा

बता दें कि बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) निर्णायक जीत की ओर अग्रसर है। यह चुनाव जीतने वाली पार्टी उस अंतरिम प्रशासन की जगह लेगी जिसने अगस्त 2024 में अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद कार्यभार संभाला था।

कई मीडिया संस्थानों ने बताया कि 300 सदस्यीय संसद में बीएनपी ने 151 से अधिक सीट जीत ली हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरपर्सन तारिक रहमान ने बांग्लादेश के 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव में जीत का दावा किया है। बांग्लादेश के जमुना टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएनपी गठबंधन ने 209 सीटें जीतकर 300 सदस्यों वाले जातीय संसद या देश के सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया।

बांग्लादेश के पीएम बन सकते हैं तारिक रहमान

उम्मीद जताई जा रही है कि तारिक रहमान बांग्लादेश के अलगे प्रधानमंत्री बन सकते हैं। वो पिछले 17 सालों से देश से बाहर निर्वासित जिंदगी जी रहे थे। उन्होंने देश में कानून का राज बहाल करने और गारमेंट्स सेक्टर में नई जान फूंकने पर फोकस करते हुए एक "नया रास्ता" अपनाने का वादा किया है। वो बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (Khaleda Zia) के बेटे हैं और लंबे समय से पार्टी की रणनीति व संगठनात्मक फैसलों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article