देश

Bageshwar Dham: बागेश्वर सरकार मुस्लिमों को कितने पसंद? देखिए ये Exclusive Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 07:30 AM IST

Muslim in Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में मुस्लिम धर्म के लोगों की आस्था हो रही है, वहीं और धर्मों से हिंदू धर्म में वापसी करने वाले भी कम नहीं हैं।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्‍वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) इन दिनों चर्चा में हैं। नागपुर (Nagpur) की एक संस्‍था अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति ने उनपर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था।

वहीं दूसरी तरफ बागेश्वर महाराज (Bageshwar Maharaj) अब धर्म की दीवार भी तोड़ते दिख रहे हैं। दरअसल उन्होंने अपने दरबार में एक Muslim महिला को पहले तो हिंदू धर्म में घर वापसी करवाई, फिर राखी बंधवाकर उसे अपनी बहन भी बना लिया। जिस सुल्ताना ने हिंदू धर्म अपनाया था, उसने अब अपने साथ हुए अन्याय को मीडिया के सामने बयां भी किया था।

सुलताना बेगम ने मंच से ही हिन्दू धर्म स्वीकार करने की घोषणा कर दी इसके बाद धीरेंद्र शास्‍त्री ने उसे नया नाम द‍िया शुभी, वहीं उनके मुस्लिम दोस्‍त शेख मुबारक भी सामने आए हैं, शेख मुबारक पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री का उस वक्‍त से साथ दे रहे हैं, जब वह इतने लोकप्रिय नहीं थे, इनकी दोस्‍ती की तुलना भगवान कृष्‍ण और सुदामा से होने लगी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article