देश

Ayodhya Ram Mandir Visitors: प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन रामभक्तों से पट गई अयोध्या, करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के किए दर्शन

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 23, 2024, 07:20 PM IST

Ayodhya Ram Mandir Visitors: पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद खुद मंदिर के अंदर हैं और व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। अयोध्या पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों का खंडन किया है कि भारी भीड़ के कारण मंदिर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

Image

राम मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Ayodhya Ram Mandir Visitors: अयोध्या में राम मंदिर में स्थापित रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी है। राम भक्तों से अयोध्या नगरी पट गई है। सरयू से लेकर हनुमान गढ़ी तक भगवान राम के भक्तों की भीड़ ही भीड़ दिख रही है। मिली जानकारी के अनुसार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए।

हजारों कतार में खड़े

पीटीआई के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अगले दिन मंगलवार को दोपहर तक करीब ढाई से तीन लाख श्रद्धालु उनके दर्शन कर चुके हैं और इतने ही श्रद्धालु दर्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं। सूचना निदेशक शिशिर ने कहा- "दोपहर तक ढाई से तीन लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं और इतनी ही संख्या में श्रद्धालु शेष हैं। आठ हजार से अधिक पुलिसकर्मी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और सब कुछ नियंत्रण में है।"

अफवाहों का खंडन

पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद खुद मंदिर के अंदर हैं और व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। अयोध्या पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों का खंडन किया है कि भारी भीड़ के कारण मंदिर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

आज से ही हुई है आम लोगों की एंट्री

बता दें कि आम लोगों के लिए मंगलवार से ही अयोध्या में राम मंदिर का कपाट खुला है। स्थानीय और अन्य राज्य के लोगों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमवार देर रात को ही मंदिर परिसर की ओर जाने वाले राम पथ पर मुख्य द्वार के समीप एकत्रित हो गए। प्राण प्रतिष्ठा के लिए फूलों से सजाए गए द्वार के समीप बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर पुलिस ने श्रद्धालुओं को बताया कि मंदिर मंगलवार से खुलेगा।भगवान राम के चित्र वाले झंडे लेकर और "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए, श्रद्धालु कड़कड़ाती ठंड में भव्य मंदिर के दरवाजे खुलने से पहले घंटों तक इंतजार करते रहे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article