ET NOW GBS 2026: '21वीं सदी में बदलाव का नेतृत्व करेगा भारत'; फडणवीस ने साझा किया डिसरप्शन से ट्रांसफॉर्मेशन तक का विजन
- Edited by: शिव शुक्ला
- Updated Feb 13, 2026, 09:31 PM IST
ET NOW Global Business Summit 2026 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत अब छोटे सुधारों से आगे बढ़कर संरचनात्मक बदलाव के दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में सवाल बदलाव का नहीं, बल्कि उसके नेतृत्व का है। फडणवीस ने 2030 तक महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य भी साझा किया।
ET NOW GBS 2026 में देवेंद्र फडणवीस।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को ET NOW Global Business Summit 2026 के पहले दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारत की बदलती आर्थिक दिशा और वैश्विक भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब क्रमिक (इन्क्रिमेंटल) सुधारों के दौर से निकलकर संरचनात्मक परिवर्तन (Structural Transformation) के चरण में प्रवेश कर चुका है।
मुख्यमंत्री ने अपने विशेष संबोधन में कहा कि हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां बदलाव लगातार हो रहा है। 20वीं सदी की पहचान बड़े उद्योग, भौतिक पूंजी और मैन्युफैक्चरिंग ताकत से थी, लेकिन 21वीं सदी में सवाल यह नहीं है कि डिसरप्शन होगा या नहीं, बल्कि असली सवाल यह है कि उसका नेतृत्व कौन करेगा? उन्होंने कहा कि आज भारत केवल बदलाव का हिस्सा नहीं है, बल्कि खुद बदलाव को आकार दे रहा है। फडणवीस ने जोर देते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था में प्रतिस्पर्धा केवल देशों के बीच नहीं, बल्कि राज्य स्तर की अर्थव्यवस्थाओं के बीच हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वैश्विक पूंजी किसी देश को अकेले नहीं देखती, बल्कि उसके इकोसिस्टम का मूल्यांकन करती है, जिसमें शासन की स्थिरता, नीतियों की पूर्वानुमेयता, फैसलों की गति, बुनियादी ढांचा और प्रतिभा का स्तर शामिल है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सब-नेशनल इकोनॉमी किसी भी देश की वैश्विक प्रतिस्पर्धा तय करेंगी।
देश की जीडीपी में महाराष्ट्र का 14 फीसदी योगदान- सीएम फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य ने अब तक 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते (MoUs) किए हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र देश की जीडीपी में 14 प्रतिशत योगदान देता है और भारत की वैश्विक आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में हाईवे, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर का तेज़ी से विस्तार हो रहा है, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि भारत में जो बदलाव दिखाई दे रहा है, उसकी झलक महाराष्ट्र में साफ नजर आती है।
महाराष्ट्र USD 1 ट्रिलियन की इकॉनमी बन जाएगा- देवेंद्र फडणवीस
मुख्यमंत्री ने भविष्य का रोडमैप साझा करते हुए कहा कि 2030 तक महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जाएगा और 2047 तक इसे 5 ट्रिलियन डॉलर के स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि यह विकास 500 अरब डॉलर के मैन्युफैक्चरिंग निवेश, 350 अरब डॉलर के सर्विस सेक्टर आधारित विस्तार और नई औद्योगिक व सेवा नीतियों के जरिए हासिल किया जाएगा।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस दशक की दिशा तय करेगा
उन्होंने साफ किया कि सरकार मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में से किसी एक को चुनने के बजाय दोनों को एकीकृत रणनीति के तहत आगे बढ़ा रही है। फडणवीस ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस दशक की दिशा तय करेगा। कुछ लोग इसे अव्यवस्था मानते हैं, लेकिन हम इसे उत्पादकता का अवसर मानते हैं।
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/vZnr_VqYvqU?si=jdQfswJLE9zvoibI" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
