देश

Assembly Bypoll 2024: विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, बिहार से लेकर बंगाल तक 7 राज्यों की 13 सीटों पर होगी नजर

Assembly Bypoll 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के बाद बुधवार को पंजाब, हिमाचल, बिहार, मध्य प्रदेश, बंगाल, उत्तराखंड और तमिलनाडु में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।

Image

बिहार से लेकर बंगाल तक 7 राज्यों की 13 सीटों पर आज होंगे उपचुनाव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • आज 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहा
  • बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव

Assembly Bypoll 2024: आज 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे है। बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग के बाद नतीजे 13 जुलाई को सामने आएंगे। बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 13 निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इन सभी सीटों पर होने वाले बाई-इलेक्शन के लिए प्रचार अभियान 8 जुलाई को समाप्त हो गया था।

इस बार के उपचुनाव पर खास तौर से हिमाचल प्रदेश पर सबकी नजर रहेगी, जहां BJP में शामिल हुए निर्दलीय विधायकों से खाली हुई तीन सीटों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ पर मतदान होगा। हालांकि कांग्रेस ने हालिया लोकसभा चुनाव के साथ हुए उपचुनावों में छह सीटों में से चार सीटें जीतकर विधानसभा में 35 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है, लेकिन भाजपा को इन तीन सीटों पर अप्रत्याशित लाभ की उम्मीद है।

लोकसभा चुनाव-2024 के बाद पहली बार हो रहे चुनाव में कई दिग्गजों सहित चुनाव मैदान में पहली बार कदम रख रही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। जिन विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, उनमें रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा व मानिकतला (West Bengal), बद्रीनाथ व मंगलौर (Uttarakhand), जालंधर पश्चिम (Punjab), देहरा, हमीरपुर व नालागढ़ (Himachal Pradesh), रुपौली (Bihar), विक्रावंडी (Tamil Nadu) और अमरवाड़ा (Madhya Pradesh) शामिल है। ये उपचुनाव मौजूदा सदस्यों की मृत्यु या इस्तीफे के कारण खाली पड़ी सीटों के कारण हो रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article