देश

हैदराबादी में कहते ना... 'पूरा खोल दिया पाशा!' भारत की जीत से गदगद ओवैसी ने सिराज की तारीफों के बांध दिए पुल

Mohammed Siraj News: इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में भारत की रोमांचक जीत में हैदराबाद के मोहम्मद सिराज ने पांच विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ओवैसी ने सिराज को लेकर ट्वीट किया है।

Image

ओवैसी ने सिराज को लेकर काफी तारीफ की (फोटो: X)

Owaisi Praise Mohammed Siraj: भारत ने बेहद रोमांचक पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज के करिश्माई प्रदर्शन से इंग्लैंड को छह रन से हराकर श्रृंखला 2-2 से बराबर कर दी, भारत की जीत से गदगद ओवैसी ने सिराज की खुलकर तारीफ की है, इसे लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है।

ओवैसी ने सिराज को हैदराबादी अंदाज में बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- पूरा खोल दिया पाशा! बता दें कि ओवैसी पहले भी सिराज की तारीफ कर चुके हैं।

104 रन देकर पांच विकेट चटकाए

सिराज ने तूफानी गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए 104 रन देकर पांच विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज ने इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में कुल 23 विकेट लिए हैं और आखिरी टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच बने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने पांच विकेट लिए।

मोहम्‍मद सिराज का जन्‍म हैदराबाद में ही हुआ

मोहम्‍मद सिराज तेलंगाना राज्‍य से आते हैं और उनका जन्‍म हैदराबाद में ही हुआ है यहां उनके पिता ऑटो चालक रहे हैं, मैच के बाद जब सिराज ने कहा कि 'असंभव' शब्द उनकी डिक्‍शनरी में नहीं है उनका कहना था कि वह हमेशा से इस बात में यकीन करते आए हैं कि वह भारत के लिए आखिरी टेस्ट किसी भी मोड़ पर जीत सकते हैं।

इस जीत के हीरो रहे मोहम्मद सिराज

भारत ने उतार-चढ़ाव से भरे बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे मोहम्मद सिराज जिन्होंने दूसरी पारी में फाइफर सहित मैच में 9 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बावजूद 2-2 से बराबरी पर खत्म किया। इस सीरीज में जिस तरह से दोनों टीमों का प्रदर्शन रहा इसे हमेशा सबसे बेहतरीन टेस्ट सीरीज में गिना जाएगा, सिराज ने जिस तरह से इस सीरीज में गेंदबाजी की वह इसके हीरो रहे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article