देश

मैंने ईमानदारी से जीवन जिया, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं...ED को अरविंद केजरीवाल का जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 10:51 AM IST

Arvind Kejriwal: यह लागातार दूसरी बार है जब अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। उन्होंने एक बार फिर से ईडी के समन को अवैध बताया है और कहा है कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।

Image

अरविंद केजरीवाल

Photo : ANI

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन पर मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ED के समन के जवाब में कहा है कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और इस समन को वापस ले लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर से ईडी के समन को गैरकानूनी बताया है। बता दें, शराब घोटाले में पूछताद के लिए ईडी ने केजरीवाल को आज तलब किया था। हालांकि, वे ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए।

केजरीवाल ने अपने जवाब में कहा है कि ईडी का यह समन भी एजेंसी द्वारा जारी किए गए पिछले समन की तरह अवैध है। प्रवर्तन निदेशालय को इस समन को वापस लेना चाहिए क्योंकि यह राजनीति से प्रेरित है। मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जीया है और मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

पिछली बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे केजरीवाल

यह पहली बार नहीं है, जब केजरीवाल शराब घोटाले में ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। इससे पहले ईडी ने नवंबर में केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, वे पेश नहीं हुआ और समन को अवैध व राजनीति से प्रेरित बताया था। वहीं, इस बार केजरीवाल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम विपश्यना के लिए निकल गए हैं। वह 30 दिसंबर तक विपश्यना में रहेंगे।

कई नेता हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें, शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी घिरती जा रही है। पार्टी के बड़े नेता पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। शराब घोटाले में गिरफ्तार होने वाले नेताओं में मनीष सिसोदिया, संजय सिंह जैसे नाम शामिल हैं। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सत्येंद्र जैन भी गिरफ्तार हुए थे। शराब घोटाले में सीबीआई अरविंद केजरीवाल से नौ घंटे की पूछताछ कर चुकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ