देश

Arvind Kejriwal: जेल जाने से पहले CM केजरीवाल ने जारी किया भावुक वीडियो संदेश, दिल्ली वालों से बोले- मेरे माता-पिता का रखना ख्याल

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत खत्म होने वाली है। वह 2 जून को वापस जेल चले जाएंगे। इससे पहले उन्होंने भावुक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अपने माता-पिता का ख्याल रखने की अपील की।

Image

सीएम केजरीवाल ने जारी किया वीडियो संदेश।

Photo : Twitter

Arvind Kejriwal: जेल जाने से पहले दिल्ली के CM केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए एक भावुक वीडियो संदेश शेयर किया। इस वीडियो संदेश में सीएम केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन का समय दिया था। परसों मैं तिहाड़ जेल वापस जाऊंगा। मुझे नहीं पता कि इस बार ये लोग मुझे कितने दिन जेल में रखेंगे, लेकिन मेरा हौसला बुलंद है।

मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जा रहा हूं जेल- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। उन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की, मुझे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। जब मैं जेल में था, तो उन्होंने मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया। उन्होंने मेरी दवाइयां बंद कर दीं... मुझे नहीं पता कि ये लोग क्या चाहते थे। उन्होंने ऐसा क्यों किया? जब मैं जेल गया था, तब मेरा वजन 70 किलो था, आज 64 किलो है। जेल से रिहा होने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। डॉक्टर कह रहे हैं कि ये शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। कई टेस्ट करवाने होंगे। मैं करीब 3 बजे सरेंडर करने के लिए अपने घर से निकलूंगा। हो सकता है कि इस बार वे मुझे और प्रताड़ित करें, लेकिन मैं झुकूंगा नहीं... मैं जहां भी रहूंगा, अंदर या बाहर, मैं दिल्ली का काम नहीं रुकने दूंगा।

मेरे माता-पिता का रखना ख्याल- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि आपकी मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, मुफ़्त दवाइयां, इलाज, 24 घंटे बिजली और भी बहुत सी चीज़ें जारी रहेंगी और वापस आने के बाद मैं हर मां-बहन को हर महीने 1000 रुपये देना भी शुरू करूंगा। आज मैं आपसे अपने परिवार के लिए कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे माता-पिता बहुत बूढ़े हैं। मेरी मां बहुत बीमार हैं। मुझे जेल में उनके बारे में बहुत चिंता होती है। मेरे बाद मेरे माता-पिता का ख्याल रखना, उनके लिए प्रार्थना करना...।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article