Yakub Memon: क्या है याकूब मेमन की कब्र का विवाद, जिसे लेकर BJP ने उद्धव ठाकरे को लपेट लिया है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 10:56 PM IST

मुंबई हमलों का दोषी याकूब मेमन एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार उसकी कब्र को लेकर विवाद उठा है और इस मामले में बीजेपी ने उद्धव ठाकरे को लपेट लिया है।

Yakub Memon: क्या है याकूब मेमन की कब्र का विवाद, जिसे लेकर BJP ने उद्धव ठाकरे को लपेट लिया है
Photo Credit: Twitter

याकूब मेमन, मुंबई हमलों का साजिशकर्ता और दाऊद इब्राहिम का अकाउंटेंट...जिसे सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। अब वो एक बार फिर से महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में चर्चित हो उठा है। इस बार वजह है उसकी कब्र। उसकी कब्र को सजाने का मामले सामने आया है, जिसके बाद से राज्य में बीजेपी, पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर हमलावर हो गई है।

भाजपा ने लपेटा

इस मामले को लेकर सबसे पहले भाजपा नेता राम कदम सामने लेकर आए। भाजपा विधायक राम कदम ने इस कब्र की फोटो को ट्वीट किया और उद्धव ठाकरे के साथ साथ राहुल गांधी को भी लपेट लिया। राम कदम ने कहा- "पाकिस्तान के इशारे पर 1993 के बॉम्बे बम धमाकों को अंजाम देने वाले आतंकवादी याकूब मेमन की कब्र, उद्धव ठाकरे के सीएम होने पर मजार में बदल गई। क्या यह मुंबई के लिए उनका प्यार, देशभक्ति है? शरद पवार, राहुल गांधी और उन्हें मुंबई के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।"

पुलिस ने क्या कहा 

पुलिस ने कहा कि 19 मार्च को यह लाइट लगाई गई थी। पुलिस ने बड़ा कब्रिस्तान के इस कब्र पर से टाइल्स और लाइट को हटाने के लिए कहा, जिसके बाद लाइटें हटा दीं गईं हैं।

दाऊद के परिवार की भी कब्र

इसी कब्रिस्तान में दाऊद के खानदान की भी कई कब्रें हैं। उसकी मां की कब्र भी इसी कब्रिस्तान में है। लेडी डॉन के नाम से मशहूर दाऊद की बहम हसीना पारकर भी यहीं दफन है। इसके साथ ही याकूब के परिवार के कई लोग भी इसी कब्रिस्तान में दफन हैं।

शिवसेना ने क्या कहा

इस मामले को लेकर जब बीजेपी ने सीधे उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा तो शिवसेना बिफर पड़ी। उद्धव टाकरे ने इस पर कुछ नहीं कहा कि लेकिन पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि भाजपा को लड़ना है तो सीधे लड़े, किसी के चरित्र पर कीचड़ न उछाले। जब ये सब हो रहा था तब भाजपा कहां थी, आज सरकार जाने के बाद वो हमारे नेता को बदनाम कर रही है। जिस अपजल खा की कब्र को मजार के बाद मस्जिद बना दिया गया सतारा में, उसपर क्यों चुप है बीजेपी?

कांग्रेस ने क्या कहा  

कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि सारी गलती बीजेपी की है। भाजपा सरकार ने याकूब मेमन की फांसी के बाद उसका शव परिवार को क्यों दिया। कांग्रेस के शासन में कसाब और अफजल गुरु को फांसी दी गई थी, किसी का शव उसके परिवार को नहीं दिया गया। कब्र बनवाने के लिए बीजेपी जिम्मेदार है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा