शपथ और सैल्यूट की मुद्रा से क्या कांग्रेस अंजान, पीएम मोदी की जयराम रमेश ने की आलोचना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2020, 03:59 PM IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल को सैल्यूट किया वो अपमान जनक है।

शपथ और सैल्यूट की मुद्रा से क्या कांग्रेस अंजान, पीएम मोदी की जयराम रमेश ने की आलोचना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी और उस मौके पर  मौजूद लोगों को देश सेवा के साथ साथ उनके विचारों पर चलने की शपथ दिलाई। लेकिन कांग्रेस को पीएम मोदी का अंदाज पसंद नहीं आया। शपथ दिलाते समय हाथ को धरती के समानांतर ही रखा जाता है लेकिन कांग्रेस के नेताओं को लगता है कि पीएम मोदी ने जिस तरह से सैल्यूट किया उससे सरदार पटेल का अपमान हुआ। 

कांग्रेस ने की आलोचना
कांग्रेस के नेता जयराम रमेश कहते हैं कि सरदार पटेल भी इस तरह के सैल्यूट से चौंक जाते। यह तो उनका अपमान है। लेकिन सोशल मीडिया पर जयराम रमेश की लानत मलानत हो गई। कांग्रेसियों के लिए उनके परिवार को छोड़कर किसी भी अन्य नेता का सम्मान उनके लिए अपमानजनक है। उन सभी पर शर्म आती है। यह मोदी जी ही हैं, जिन्होंने उन्हें सार्वजनिक स्मृति में लाया अन्यथा ऐसे उत्कृष्ट व्यक्ति की परवाह नहीं की।सरदार पटेल यह देखकर चौंक गए होंगे कि कांग्रेस कैसे बन गई है, इसे गंभीरता से लें। और अपनी ही पार्टी में अपनी आवाज बुलंद करें।


'कांग्रेस कर रही है राजनीति'
अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस के आरोप में दम है तो इस सवाल के जवाब में जानकार कहते हैं कि चीन और पाकिस्तान के मुद्दे पर जिस तरह से पीएम मोदी ने कांग्रेस की घेरेबंदी की उसके बाद कांग्रेस के नेता बैकफुट पर आ गए। अब जब कांग्रेस को सूझा नहीं कि वो किस तरह से पीएम के आरोपों का प्रतिवाद करें तो इस तरह की तस्वीर पर उतर आए। देश और दुनिया के सामने सभी फुटेज मौजूद हैं कि किस तरह से सरदार बल्लभ भाई पटेल को पीएम ने नमन किया और उसके बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों को कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। 

End of Article