Kolkata Fire: कोलकाता के जोराबागान की घनी बस्ती में लगी आग, मौके पर फायर टेंडर, बचाव कार्य जारी, देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 08:35 AM IST

Kolkata's Jorabagan Basti fire:कोलकाता के जोराबागान स्लम एरिया में शुक्रवार की देर रात आग लगने की खबर सामने आई है, बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

Kolkata Fire: कोलकाता के जोराबागान की घनी बस्ती में लगी आग, मौके पर फायर टेंडर, बचाव कार्य जारी, देखें Video
Photo Credit: Twitter

Kolkata fire News and Video:पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित  जोराबागान बस्ती में शुक्रवार देर रात आग लग गई, इस आग से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है, घटना की सूचना मिलते ही दुर्घटना स्थल पर दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं,आग खासी भयानक है और काफी दूर से ही उसकी लपटों को देखा जा सकता है।

जोरबागन स्लम एरिया में लगी भीषण आग 8-10 दमकल की गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। अधिकांश घरों में टिन की छतें और प्लास्टिक होने के कारण आग तेजी से फैल रही है अभी तक किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है।

यह इलाका घनी आबादी वाला है और करीब 30-40 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं और आसपास की इमारतों से लोगों को निकाला गया है। 

End of Article