Weather Today, Jan 27: पंजाब-दिल्ली-यूपी में रहेगा कोहरा, कई जगह बारिश और कोल्ड डे का अनुमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2022, 05:30 AM IST

Weather Forecast Today, 27 January 2022 (आज का मौसम): देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का प्रकोप बना रहा है। कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Weather Today, Jan 27: पंजाब-दिल्ली-यूपी में रहेगा कोहरा, कई जगह बारिश और कोल्ड डे का अनुमान

Weather Forecast Today, 27 January 2022: आज पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश में कोल्ड डे डे की संभावना है, जबकि राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीत से गंभीर शीत लहर की स्थिति होने का पूर्वानुमान है। उत्तर प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। 

'स्काईमेट वेदर' के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। सिक्किम और शेष पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में शीत लहर की स्थिति रहेगी। आज हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर रात/सुबह के घंटों में घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है और इसके बाद यह कम हो जाएगा।  अगले 2 दिनों के दौरान विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात राज्य में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति की संभावना है। 

आईएमडी ने न केवल दिल्ली में बल्कि पूरे उत्तर पश्चिम भारत में ठंडे दिन और शीत लहर की स्थिति की संभावना जताई है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में और अगले चार-पांच दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है।

End of Article