बाढ़ के बीच गोदावरी नदी ने ले लिया रौद्र रूप! उफनती लहरों के बीच फंसे लोग, देखें- कैसे किए गए रेस्क्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 03:59 PM IST

राहत और बचाव दस्ते ने दोनों लोगों को सही-सलामत बचा लिया।

बाढ़ के बीच गोदावरी नदी ने ले लिया रौद्र रूप! उफनती लहरों के बीच फंसे लोग, देखें- कैसे किए गए रेस्क्यू
Photo Credit: Times Now

तेलंगाना की गोदावरी नदी ने गुरुवार (14 जुलाई, 2022) को रौद्र रूप ले लिया। लगातार बारिश के चलते वहां जल स्तर बढ़ गया। इस बीच, कुछ लोग उफनती लहरों में फंस गए, जिन्हें बड़े ही नाटकीय ढंग से चॉपर से रेस्क्यू किया गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया जिसमें, नदी के बीच एक कार में फंसे दो लोगों को रेस्क्यू करते देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि ये लोग रास्ता पार करना चाह रहे थे, तभी वे वहां फंस गए थे। स्थानीयों से सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक ने सीनियर अफसरों से इस मसले पर बात की, जिसके बाद स्पेशल हेलीकॉप्टर का इंतजाम कर उनकी जान बचाई गई। घटना चेन्नूर के सोमनपल्ली की बताई जा रही है, जहां बारिश और बाढ़ के पानी के बाद नदी का जल स्तर बढ़ गया था।  

गुजरात, MP और महाराष्ट्र में भी आफत की बारिश
तेलंगाना के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी बारिश लोगों के लिए फिलहाल आफत बनी है। गुजरात के वलसाड में गुरुवार को लगातार पानी गिरने से जिले के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। औरंगा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया।

वलसाड की जिला कलेक्टर शिप्रा आगरे ने बताया- हमने करीब 550 लोगों को एहतियात के तौर पर शिफ्ट कर दिया है, जिससे हमें बाद में लोगों को बचाना न पड़े। ज़िले में एनडीआरएफ की दो टीम तैनात हैं। आज सुबह से 550-600 लोग शेल्टर होम या अपने जान-पहचान वालों के घरों में रुके हैं। ज़िले में करीब 50 रोड बंद हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा