UP: यूपी में एक ही दिन दो बीजेपी विधायकों का कोरोना से निधन, CM योगी- राजनाथ सिंह ने जताया दुख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2021, 10:40 PM IST

UP BJP MLA DIED FROM CORONA: उत्तर प्रदेश से बीजेपी के लिए शुक्रवार को बेहद दुखद खबर सामने आई, पार्टी के दो विधायकों सुरेश श्रीवास्तव और रमेश दिवाकर की कोरोना से मौत हो गई।

UP: यूपी में एक ही दिन दो बीजेपी विधायकों का कोरोना से निधन, CM योगी- राजनाथ सिंह ने जताया दुख

लखनऊ: शुक्रवार देर शाम लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का निधन हो गया। सुरेश श्रीवास्‍तव भी कोरोना संक्रमित थे। उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। उनकी पत्नी और बेटा भी संक्रमित हैं। सुरेश श्रीवास्तव जी लखनऊ के ऐसे विधायक थे, जो संगठन के लिए समर्पित रहे। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश मंत्री तक की जिम्मेदारी निभाई। वह संगठन विषयों के मर्मज्ञ थे।

औरैया जिले से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर का कोरोना वायरस के संक्रमण में आने के बाद मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उनका निधन हो गया। रमेश चंद्र दिवाकर के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा दुख व्‍यक्‍त किया।

उन्‍होंने ट्वीट किया- जनपद औरैया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री रमेश दिवाकर जी के निधन की खबर दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस दुःख से उबरने हेतु शक्ति प्रदान करें।

वहीं भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- लखनऊ शहर से विधायक एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सुरेश श्रीवास्तव जी के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है। जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सादगी, सरलता और उनकी कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ। ॐ शान्ति!

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'CJP की लड़ाई और INDIA ब्लॉक का मुद्दा एक ही है': दीपके ने पहली बार विपक्ष को लेकर दिया बयान, रांका-दास की गिरफ्तारी पर जताया रोष

'CJP की लड़ाई और INDIA ब्लॉक का मुद्दा एक ही है': दीपके ने पहली बार विपक्ष को लेकर दिया बयान, रांका-दास की गिरफ्तारी पर जताया रोष

कोलकाता में अवैध हथियार बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद, क्या कोई बड़ी साजिश थी?

कोलकाता में अवैध हथियार बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद, क्या कोई बड़ी साजिश थी?

आज की ताजा खबर, 14 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आशुतोष रांका, सौरव दास जाएंगे तिहाड़, 5 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया...अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो आ रहे भारत, पंजाब में मादक पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता का हत्यारा पकड़ा गया

सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने का आरोप, भेजे गए तिहाड़ जेल

सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने का आरोप, भेजे गए तिहाड़ जेल

पराली जलाने से रोकने के लिए क्या है सरकार का प्लान, किन 5 राज्यों को दिए 'मिशन मोड' में काम करने के निर्देश?

पराली जलाने से रोकने के लिए क्या है सरकार का प्लान, किन 5 राज्यों को दिए 'मिशन मोड' में काम करने के निर्देश?