LIVE

आज की ताजा खबर, 14 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आशुतोष रांका, सौरव दास जाएंगे तिहाड़, 5 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया...अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो आ रहे भारत, पंजाब में मादक पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता का हत्यारा पकड़ा गया

आज की ताजा खबर लाइव, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [आशुतोष रांका], [सौरव दास], [अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: रोम के जेमेली अस्पताल में पॉप लियो XIV के फेफड़े की गांठ की सफल सर्जरी हुई है। वेटिकन ने पुष्टि की है कि उन्हें 'पल्मोनरी एडेनोकार्सिनोमा' (Lung Cancer) है। वहीं, पराली जलाने का मौसम अपने चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की सरकारों से पराली जलाने के मामलों पर रोक लगाने के लिए 'मिशन मोड' में काम करने को कहा। इसके अलावा, पंजाब के मानसा जिले में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की सनसनीखेज हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हत्या के बाद से फरार चल रहे मुख्य शूटर आरोपी को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़ें- देश और विदेश की अन्य खबरें

nitin aroraUpdated Oct 14, 2026, 10:19 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 14 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आशुतोष रांका, सौरव दास जाएंगे तिहाड़, 5 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया...अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो आ रहे भारत, पंजाब में मादक पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता का हत्यारा पकड़ा गया

आज की ताजा खबर, 14 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आशुतोष रांका, सौरव दास जाएंगे तिहाड़, 5 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया...अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो आ रहे भारत, पंजाब में मादक पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता का हत्यारा पकड़ा गया

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [आशुतोष रांका], [सौरव दास], [अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो]के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: पंजाब के मानसा में एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के सालासर से दबोच लिया है। मेडिकल स्टोर पर वीडियो बनाते समय गोली मारकर की गई थी हत्या। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को दबोचने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर के बाद पूरे पंजाब में सियासी घमासान मच गया था और विपक्ष (बीजेपी व कांग्रेस) ने मान सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। इसके अलावा, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले सप्ताह ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारत और उज्बेकिस्तान के दौरे पर आ रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विदेश विभाग के अनुसार, मार्को रुबियो अपनी इस यात्रा के दौरान सबसे पहले उज्बेकिस्तान के समरकंद जाएंगे और उसके बाद 17 से 22 अक्टूबर तक भारत के मुंबई और जामनगर के दौरे पर रहेंगे। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका को कोर्ट ने पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इन्हें तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। सीजेपी नेताओं पर बॉन्ड की शर्तें तोड़ने और बीएनएस की धारा 163 के उल्लंघन का आरोप है। पढ़ें- देश और विदेश की अन्य खबरें

OCT 14, 2026 10:19 IST

हरदोई से बड़ी खबर

हरदोई में मिलावट के शक में 38,000 लीटर दूध ज़ब्त किया गया

हरदोई में सफेद दूध के काले कारोबार पर छापा, दूध डेयरी से 38 हजार लीटर दूध सीज किया, भारी मात्रा में केमिकल बरामद, जांच के लिए भेजे गए 7 नमूने
OCT 14, 2026 09:34 IST

पटना में मुठभेड़

फतुहा फोरलेन पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को गोली लगी

इलाज के लिए अस्पताल भेजा गयाहै

पटना सिटी का रहने वाला है अपराधी

घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे

इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है

फॉरेंसिक की टीम को मौके पर भेजा गया है
OCT 14, 2026 09:33 IST

वाराणसी आएंगे योगी

दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में महासम्मेलन

8 जिलों के शिक्षक-स्नातक मतदाता होंगे शामिल

बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
OCT 14, 2026 09:32 IST

देवास में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

प्रधान आरक्षक फिरोज खान के ठिकानों पर इंदौर और उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने छापेमारी की है।

फिरोज खान वर्तमान में पीटीसी इंदौर में पदस्थ हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

लोकायुक्त के मुताबिक, देवास और इंदौर जिले में उनकी करीब 20 संपत्तियां सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की संपत्ति आय से अधिक पाई गई है।

कार्रवाई के लिए इंदौर और उज्जैन संभाग की 8 टीमें 15 अलग-अलग स्थानों पर सर्च कर रही हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और तलाशी की कार्रवाई जारी है।
OCT 14, 2026 09:23 IST

आशुतोष रांका, सौरव दास जाएंगे तिहाड़, 5 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को जंतर-मंतर क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने के आरोप में एहतियातन गिरफ्तार किया गया था, जहां उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने जंतर-मंतर क्षेत्र में जबरन घुसने के मामले में कॉजपा के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
OCT 14, 2026 09:23 IST

पंजाब में मादक पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता की हत्या का मुख्य आरोपी राजस्थान से पकड़ा गया: सूत्र

पंजाब के मानसा जिले में एक मादक पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को राजस्थान से पकड़ लिया गया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया है।

कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार को दिनदहाड़े उस समय हत्या कर दी गई थी, जब उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर नशीले पदार्थ बेचने को लेकर मेडिकल स्टोर चलाने वाले आरोपी से सवाल-जवाब किए थे।

यह पूरा घटनाक्रम झोटा द्वारा फेसबुक पर किए जा रहे सीधे प्रसारण के दौरान कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था।

झोटा की हत्या करने के बाद कुमार फरार हो गया था और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया था।

झोटा मादक पदार्थों की लत और दवा विक्रेताओं की दुकानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे।

इस हत्याकांड के बाद मानसा शहर में तनाव का माहौल है। झोटा के समर्थकों ने मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की, जबकि उनके परिजनों ने विरोध में शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।

पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को भगाने में मदद करने के आरोप में उसके एक सहयोगी को मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

इस हत्या की कई नेताओं ने निंदा की है। विपक्षी दलों ने राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

विपक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोलते हुए राज्य में ’जंगल राज’ होने का आरोप लगाया।

विपक्ष ने यह भी कहा कि झोटा की हत्या ने मादक पदार्थों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
OCT 14, 2026 09:23 IST

मार्क कार्नी के साथ सार्थक बातचीत हुई : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के साथ "सौहार्दपूर्ण और सार्थक" बातचीत की और दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों में बनी सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और कनाडा मिलकर एक ’’ज्यादा स्थिर और समृद्ध दुनिया’’ बनाने में योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ’’प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत हुई। हम भारत-कनाडा संबंधों में सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और अपनी रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों, जिनमें व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और लोगों के बीच संबंध शामिल हैं, में ठोस परिणाम हासिल करने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए।’’

कार्नी के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने ’व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता’ (सीईपीए) पर बातचीत जल्द से जल्द पूरी करने के अपने संकल्प को दोहराया और 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने की कोशिशों का समर्थन किया।

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ’’उन्होंने भारत में वर्तमान में जारी ऐतिहासिक टीम कनाडा व्यापार मिशन का स्वागत किया, जिसका नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू कर रहे हैं, साथ ही इस सप्ताह विदेश मंत्री अनीता आनंद की नयी दिल्ली यात्रा का भी स्वागत किया, ताकि व्यापार, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों सहित साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाया जा सके।’’

दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर यह बातचीत, वरिष्ठ राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर कनाडा के प्रधानमंत्री के सलाहकार डेविड मॉरिसन की भारत यात्रा के कुछ दिनों बाद हुई है।

मॉरिसन ने 5-7 अक्टूबर के अपने दौरे के दौरान, छह अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बातचीत की और आतंकवाद तथा अन्य अपराधों से निपटने के तरीकों पर चर्चा की।

भारत-कनाडा के रिश्तों में साल 2023 में भारी तनाव आ गया, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का संभावित हाथ होने का आरोप लगाया। भारत ने ट्रूडो के इस आरोप को "बेतुका" बताकर खारिज कर दिया।

अक्टूबर 2024 में, कनाडा द्वारा निज्जर मामले से जोड़ने की कोशिश के बाद भारत ने अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और पांच अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया। नयी दिल्ली ने भी उतने ही कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया। पिछले साल अप्रैल में संसदीय चुनाव में लिबरल पार्टी के नेता कार्नी की जीत से रिश्तों को फिर से सौहार्दपूर्ण बनाने में मदद मिली।
OCT 14, 2026 09:23 IST

ओडिशा में छात्र संघ चुनाव के लिए प्रचार समाप्त, 6,891 उम्मीदवार मैदान में

ओडिशा में 15 अक्टूबर को होने वाले छात्र संघ चुनावों के लिए प्रचार अभियान मंगलवार को समाप्त हो गया। इसके साथ ही, उम्मीदवारों ने राज्य संचालित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने आखिरी प्रयास तेज कर दिए हैं।

परिसर कई सारे पोस्टर और बैनर से पटे रहे जबकि विभिन्न पदों के उम्मीदवारों ने विभागों और छात्रावासों का दौरा कर शिक्षकों की कमी दूर करने, बुनियादी ढांचे और छात्र सुविधाओं में सुधार का वादा किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेताओं के अलावा बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के छात्र संगठनों के नेताओं ने भी अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया।

ढेंकानाल जिले के एक कॉलेज में एक उम्मीदवार ने ’सैनिटरी पैड’ वितरित किए, जबकि कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के सदस्यों ने उत्कल विश्वविद्यालय में कार रैली निकाली। कुछ उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र भी जारी किया है।

उच्‍चतर शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आठ साल के अंतराल के बाद हो रहे इन चुनावों में कुल 6,891 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के लिए 359 उच्च शिक्षण संस्थानों ने नामांकन संबंधी आंकड़े जमा किए हैं, जिनमें 346 कॉलेज और 13 विश्वविद्यालय शामिल हैं।
OCT 14, 2026 09:22 IST

बिहार के वैशाली में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार देर शाम 20 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम 13 व्यक्तियों की डूबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजस्वी यादव ने दावा किया कि नाव पर करीब 30 लोग सवार थे और हादसे में 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता यादव ने दिल्ली से जारी एक वीडियो बयान में कहा कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में आयोजित प्रदर्शनों के सिलसिले में दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा, ’’मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की और मुझे जानकारी मिली कि 14 शव बरामद किए गए हैं। नाव पर करीब 30 लोग सवार थे।’’

हालांकि, वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया, ’’राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोगों को बचा लिया गया है।’’
OCT 14, 2026 09:21 IST

अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो 17 से 22 अक्टूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत की यात्रा करेंगे

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के लिए अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि रुबियो 17 से 22 अक्टूबर तक की अपनी यात्रा के दौरान पहले उज्बेकिस्तान के समरकंद जाएंगे और उसके बाद भारत में मुंबई तथा जामनगर की यात्रा करेंगे।

मई के बाद रुबियो की यह दूसरी भारत यात्रा होगी। मई में उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मेजबानी में नयी दिल्ली में आयोजित क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद के सदस्य) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया था।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, ’’वह (रुबियो) अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान करने और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।’’

मंत्रालय ने बताया कि रुबियो वाणिज्यिक निवेश और आर्थिक सहयोग के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग जगत के प्रमुख लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

रुबियो की जामनगर यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यहां रिलायंस की तेल रिफाइनरी है जो किसी एक स्थान पर स्थित दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है। इसकी प्रतिदिन 14 लाख बैरल कच्चे तेल का प्रसंस्करण करने की क्षमता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्च में घोषणा की थी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से अमेरिका में 50 साल बाद पहली नयी तेल रिफाइनरी बनाई जाएगी।

ट्रंप ने कहा था कि यह रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउन्सविल में 300 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से बनाई जाएगी।

रुबियो समरकंद में ’सी5+1’ समूह की मंत्रिस्तरीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह इस बात पर जोर देंगे कि इस राजनयिक मंच के जरिए रणनीतिक सहयोग बढ़ाने से अमेरिका और मध्य एशियाई देशों के लिए अधिक शांतिपूर्ण एवं समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है।

रुबियो ’सी5’ समूह के सभी पांच देशों उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिज गणराज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

अमेरिका के 200 से अधिक उद्योगपतियों और कारोबारी प्रतिनिधियों का एक दल भी रुबियो के साथ जाएगा। इस यात्रा से अमेरिका और मध्य एशिया के बीच वाणिज्यिक सहयोग को मजबूत करने का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है।

संबंधित खबरें

हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया प्लेन की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया प्लेन की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

'CJP की लड़ाई और INDIA ब्लॉक का मुद्दा एक ही है': दीपके ने पहली बार विपक्ष को लेकर दिया बयान, रांका-दास की गिरफ्तारी पर जताया रोष

'CJP की लड़ाई और INDIA ब्लॉक का मुद्दा एक ही है': दीपके ने पहली बार विपक्ष को लेकर दिया बयान, रांका-दास की गिरफ्तारी पर जताया रोष

कोलकाता में अवैध हथियार बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद, क्या कोई बड़ी साजिश थी?

कोलकाता में अवैध हथियार बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद, क्या कोई बड़ी साजिश थी?

आज की ताजा खबर, 14 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आशुतोष रांका, सौरव दास जाएंगे तिहाड़, 5 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया...अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो आ रहे भारत, पंजाब में मादक पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता का हत्यारा पकड़ा गया

आज की ताजा खबर, 14 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आशुतोष रांका, सौरव दास जाएंगे तिहाड़, 5 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया...अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो आ रहे भारत, पंजाब में मादक पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता का हत्यारा पकड़ा गया

सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने का आरोप, भेजे गए तिहाड़ जेल

सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने का आरोप, भेजे गए तिहाड़ जेल