Liquor Shops in UP: उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, अब शॉपिंग मॉल्स में बिकेगी शराब और बीयर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2020, 07:56 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) ने अब यह निर्णय लिया है कि शॉपिंग मॉल (Shopping Malls) में महंगी विदेशी शराब, बीयर (Liquor and Beer) ओर वाइन (Wine) बेची जाएगी

Liquor Shops in UP: उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, अब शॉपिंग मॉल्स में बिकेगी शराब और बीयर

लखनऊ: उतर प्रदेश  सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आबकारी विभाग के मुताबिक, यूपी कैबिनेट की तरफ से जो फैसला लिया गया है उसमें अब शॉपिंग मॉल्स में विदेशी शराब, बीयर और वाइन की बिक्री के लिए लाइसेंस दिए जाएंगे। इससे पहले मॉल्स में विदेशी शराब बेचने की अनुमति नहीं होती थी। आबकारी विभाग की तरफ से जो प्रेस रिलीज जारी हुई है उसके मुताबिक, स्टॉक में रहने वाली शराब के निस्तारण के लिए भी नियमावली बनाई गई है।

ये हैं शर्तें

इन लाइंसेंसों को किसी कंपनी, सोसायटी और पात्र शख्स द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। मॉल्स में दुकानें खोलने के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं जैसे, जिस जगह पर दुकान होगी वहां न्यूतनतम एरिया 1 हजार वर्ग फीट होना चाहिए जिसमें डिपार्टमेंल स्टोर जैसे मार्केट शामिल हों।  इन दुकानों में ग्राहक जाकर अपनी ठीक उसी प्रकार ब्रांड चुन सकेंगे जैसे वो किसी सुपर स्टोर में जाकर चुनते हैं। एसी से लैस इन दुकानों में तमाम तरह के ब्रांड सेल्फ में रखे जाएंगे।
 
वेस्टेज में कमी

प्रीमियम रिटेल वेंड केवल उसी कैटेगरी की विदेशी शराब को बेच सकते हैं जिसे एक्साइज कमिश्नर द्वारा ऑथोराइज्ड किया गया होगा।  इसके अलावा पहले श्रेणी एक के तहत 1.5 प्रतिशत तक वेस्टेज निर्धारित था उसमें अब कमी कर दी गई है यह यह घटाकर 0.5 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं श्रेणी दो में 2 प्रतिशत निर्धारित वेस्टेज को भी घटाकर 1 प्रतिशत कर दिया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा