मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खौफनाक एक्सीडेंट, सेकेंड्स में चकनाचूर हुई कार, कैमरे में कैद हुआ हादसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2021, 01:44 PM IST

मुबंई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक भयानक हादसा हुआ है जिसमें कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे का यह मंजर कैमरे में कैद हो गया।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खौफनाक एक्सीडेंट, सेकेंड्स में चकनाचूर हुई कार, कैमरे में कैद हुआ हादसा

मुंबई:   मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की अकाल मौत हो गई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि एक कार से अपने आगे के कार को ओवरटेक करने का प्रयास करती है और इसी बची पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा कंटेटर कार को भीषण टक्कर मार देता है और कुछ ही सेकेंड्स में कार चकनाचूर हो जाती है। 

तीन लोगों की मौत

खबर के मुताबिक जिस कार को कंटेनर ने कुचल दिया वह हुंडई की आई-20 कार थी जिसमें सवाल एक महिला, पुरुष तथा उनके चार साल के बेटे की तुरंत मौत हो गई जबकि कंटेनर का ड्राइवर घायल बताया जा रहा है। हादसा इतना खतरनाक था कि कंटेनर कार को पीसते हुए आगे निकला और फिर कुछ देर बाद पलट गया। सोशल मीडिया में हादसे का खौफनाक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

रियर कैमरे में कैद हुआ हादसा

कंटेनर के चालक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है जिसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस और  हाईवे की डेल्टा फोर्स ने किसी तरह सड़क से कार और कंटेनर को हटवाया और एक्सप्रेसवे के जाम को खुलवाया। हादसे का पूरा वीडियो आगे चल रहे ट्रक के रियर कैमरे में कैद हो गया। जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेस वे पर कंटेनर ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया था जिसकी वजह से इतना खतरनाक हादसा हुआ।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा