Times Now Navbharat पर बोले मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब- त्रिपुरा को विश्वभर में बदनाम किया गया, निकाय चुनाव के नतीजों से लोगों ने जवाब दिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2021, 09:32 PM IST

Tripura CM Biplab Kumar Deb: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने टाइम्स नाउ नवभारत ने खास बातचीत की है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा को देश ही नहीं विश्व में भी बदनाम करने की साजिश रची गई।

Times Now Navbharat पर बोले मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब- त्रिपुरा को विश्वभर में बदनाम किया गया, निकाय चुनाव के नतीजों से लोगों ने जवाब दिया

हाल के समय में त्रिपुरा काफी चर्चा में रहा है। पहले वहां हाल में हुई 'सांप्रदायिक हिंसा' को लेकर राज्य चर्चा में बना रहा, फिर पत्रकारों-वकीलों समेत कई लोगों पर UAPA लगाने की चर्चा हुई। और अब त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव के नतीजे खबर में हैं। इन निकाय चुनाव में सत्ताधारी भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा और पार्टी ने 334 सीटों में से 329 सीटें जीत लीं। 51 सदस्यीय अगरतला नगर निगम के किसी भी वार्ड से विपक्ष का कोई भी उम्मीदवार नहीं जीत सका। ये सभी सीटें भाजपा के खाते में गईं।

इन्हीं सब विषयों पर TIMES NOW नवभारत की एडिटर-इन-चीफ ने आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के साथ खास बातचीत की। इस दौरान बिप्लब देब ने कहा कि त्रिपुरा को बहुत दिनों से साजिश के तहत विश्व में बदनाम किया जा रहा था। लोगों के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई जा रही थी। त्रिपुरा में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। हमने सिर्फ लोगों से विचार करने को कहा और परिणाम सामने है। 

उन्होंने कहा कि एक-दो छिटपुट घटनाएं घटी थीं, हमने तुरंत समाधान किया। लेकिन पूरी दुनिया में फैलाया गया कि वहां दंगा हो रहा है, मस्जिद को तोड़ा गया। ऐसा कुछ नहीं हुआ। हाल के चुनाव में हमारी पार्टी से तीन मुस्लिम उम्मीदवार जीत कर आए हैं, त्रिपुरा में 37 लाख वासी एक साथ रह रहे हैं, यहां कुछ हुआ ही नहीं। जिन पर यूएपीए लगा है उसके लिए मैंने DGP को निर्देशित किया है कि इसकी समीक्षा की जाए। 

End of Article