आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2022, 06:49 AM IST

Train Accident in Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में सोमवार देर रात बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। दूसरे ट्रैक पर आ रही कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत
Photo Credit: ANI

Train Accident in Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में सोमवार देर रात बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गुवाहाटी जाने वाली एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ यात्री उस समय रेलवे ट्रैक पर उतर गये थे। उस वक्त  दूसरी दिशा से आ रही  कोणार्क एक्सप्रेस के चपेट में ये लोग आ गई। मौके पर राहत कार्य जारी है।

ऐसे हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुवाहाटी जारी  रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस तकनीकी समस्या के कारण बटुवा गांव के करीब रूकी हुई थी। ट्रेन रूके होने से कुछ लोग उतरकर, दूसरे ट्रैक पर खड़े थे। उसी वक्त दूसरे ट्रैक पर कोणार्क एक्सप्रेस आ रही थी। ऐसे में ट्रैक पर खड़े लोग ट्रेन की चपेट में आ गए।श्रीकाकुलम की पुलिस अधीक्षक जी आर राधिका ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि अब तक हमने छह शवों की पहचान कर ली है। राजकीय रेलवे पुलिस यह पता लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच रही है कि कहीं और लोग हताहत तो नहीं हुए।

इस बीच मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को राहत कार्य शुरू करने और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ