तौकीर रजा बोले- हिजाब विवाद BJP-RSS की साजिश, बहू-बेटियों को निहार नहीं पाते इसलिए आपत्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2022, 01:17 PM IST

हिजाब विवाद पर विवादित बयानों की होड़ सी मची हुई है। मौलाना तौकीर रजा ने हिजाब विवाद को RSS की साजिश बताते हुए विवादित बयान दे दिया है।

तौकीर रजा बोले- हिजाब विवाद BJP-RSS की साजिश, बहू-बेटियों को निहार नहीं पाते इसलिए आपत्ति

Tauqeer Raza on Hijab Row: हिजाब विवाद को लेकर बरेली के मौलाना तौकी रजा का विवादित बयान आया है। मौलाना तौकीर रजा ने पूरे विवाद को बीजेपी और संघ की साजिश करार दिया है। साथ ही विवादित बयान देते हुए तौकीर रजा ने कहा है कि वो लोग उनकी बहू-बेटियों को देख नहीं पाते इसलिए उन्हें हिजाब से आपत्ति है। तौकीर रजा ने आगे कहा कि भगवा लहराकर गुंडई करना सही बात नहीं है। 

तौकीर रजा ने कही विवादित बात

तौकीर रजा ने कहा हम अपने बच्चो को गोडसे बनाना चाहते हैं या गांधीवादी? इन्हें हिजाब से आपत्ति नही, बल्कि ये हमारी बहु बेटियो को निहार नही पाते हिजाब से आपत्ति तो घूंघट से क्यों नही? ये उस बच्ची की लिंचिंग करना चाहते थे। कालेज में भगवा लहराकर गुंडई करना ठीक नही है। ये लोग पश्चिमी सभ्यता लाना चाहते है अंग्रेजियत फैलाना चाहते है। लैस्बियन और गे क्या हिंदुस्तानी सभ्यता हो सकती है? वेस्टर्न कल्चरस जीन्स और शार्टस पहनने गलत है। कौन मां-बाप चाहेंगे की उनकी बच्ची Lesbian बन जाए।'

भोपाल के काजी ने की बुर्का पहनने की अपील

भोपाल के काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने शुक्रवार को सभी मुस्लिम महिलाओं से बुर्का और हिजाब पहनने की अपील की। यह अपील भोपाल की एक मस्जिद में शुक्रवार की पारंपरिक नमाज के दौरान की गई, जिसमें कहा गया कि मुस्लिम महिलाएं शहर में बुर्का और हिजाब पहनने में अनिच्छा दिखा रही हैं, जबकि इसे रोज पहनना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि मलिक (अल्लाह) के निर्देश का पालन करना महिलाओं के पक्ष में है और इसलिए बुर्का और हिजाब पहनना मुस्लिम महिलाओं की आदत होनी चाहिए।

End of Article