New CBI Director: सुबोध कुमार जायसवाल होंगे सीबीआई के नए डायरेक्टर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2021, 11:06 PM IST

Subodh Kumar Jaiswal Appoint New CBI Director: मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि सुबोध कुमार जायसवाल को दो साल के लिये केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का निदेशक नियुक्त किया गया है।

New CBI Director: सुबोध कुमार जायसवाल होंगे सीबीआई के नए डायरेक्टर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली:1985 बैच के आईपीएस ऑफिस सुबोध कुमार जायसवाल (Subodh Kumar Jaiswal) को सीबीआई (CBI) का नया डायरेक्टर बनाया गया है।केंद्र सरकार की कैबिनेट अपॉइंटमेंट कमिटी ने सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई का नया डायरेक्टर बनाने को मंजूरी दे दी है।वर्तमान में जायसवाल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक हैं, वह पूर्व में महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक पद पर रहे हैं।

गौर हो कि नए सीबीआई डायरेक्टर के चयन के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति की बैठक हुई थी,प्रधानमंत्री के अलावा समिति के दो अन्य सदस्य लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमन्ना भी बैठक में उपस्थित थे।

सीबीआई निदेशक का पद फरवरी के पहले सप्ताह से खाली पड़ा था, जब तत्कालीन निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने अपना कार्यकाल पूरा किया था। तब से अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा को अंतरिम प्रमुख के रूप में केंद्रीय जांच एजेंसी के मामलों का प्रभारी बनाया गया था।

End of Article