Sirathu MLA Pallavi Patel: सिराथू सीट से विधायक पल्लवी पटेल लखनऊ मेदांता में भर्ती, केशव मौर्या को हराया था, ब्रेन हैमरेज की आशंका! 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 11:33 PM IST

Sirathu MLA Pallavi Patel admit in hospital:उत्तर प्रदेश के सिराथू से विधायक पल्‍लवी पटेल की तबीयत अचानक खराब हो गई है उन्‍हें लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है।

Sirathu MLA Pallavi Patel: सिराथू सीट से विधायक पल्लवी पटेल लखनऊ मेदांता में भर्ती, केशव मौर्या को हराया था, ब्रेन हैमरेज की आशंका! 

Sirathu MLA Pallavi Patel health update: प्रयागराज की सिराथू सीट से विधायक पल्लवी पटेल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें बेहोशी की हालत में लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है, पल्लवी घर पर ही बेहोश हो गई थीं उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक कहा जा रहा कि पल्लवी को ब्रेन हैमरेज हुआ है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पल्‍लवी को मेदांता के ICU वार्ड में रखा गया है उन्‍हें एक्सपर्ट मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अचानक से बेहोश होने के कारण पल्लवी पटेल को आईसीयू में एडमिट किया गया है, एक्सपर्ट मेडिकल टीम की निगरानी में उन्हें रखा गया है।

डॉक्टर लगातार उनकी हेल्थ कंडीशन को मॉनिटर कर रहे हैं

फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार उनकी हेल्थ कंडीशन को मॉनिटर कर रहे हैं, न्यूरो डिपार्टमेंट के सीनियर डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पल्लवी पटेल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज की सिराथू सीट हराया था 

हाल ही में पल्लवी पटेल का उनकी बहन केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से पिता सोने लाल पटेल की जयंती कार्यक्रम को लेकर विवाद हुआ है, कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दोनों बहनें आमने-सामने आ गई थीं। गौर हो कि अपना दल के संस्थापक सोने लाल पटेल की बेटी पल्लवी पटेल पहली बार विधायक बनी हैं उन्होंने यूपी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज की सिराथू सीट हराया था वो केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं।

End of Article