विपक्षी गठबंधन का चेहरा होंगे शरद पवार? उन्होंने किया स्पष्ट, कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2021, 09:42 PM IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर राष्ट्र मंच की बैठक होने के बाद चर्चा होने लगी थी कि वे नए वैकल्पिक गठबंधन का चेहरा होंगे।

विपक्षी गठबंधन का चेहरा होंगे शरद पवार? उन्होंने किया स्पष्ट, कही ये बात

राष्ट्र मंच की बैठक के बाद यह चर्चा होने लगी कि एनसीपी चीफ शरद पवार विपक्षी गठबंधन का चेहरा होंगे। लेकिन उन्होंने इसको लेकर शुक्रवार (25 जून) को मीडिया को बताया कि हमने चर्चा नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि सामूहिक नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए हमें आगे बढ़ना होगा। मैंने वर्षों तक ऐसा किया लेकिन अभी मैं सभी को एक साथ रखने, उनका मार्गदर्शन करने और उन्हें मजबूत करने के लिए काम करूंगा। 

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि बैठक (राष्ट्र मंच की बैठक) में गठबंधन पर चर्चा नहीं हुई लेकिन अगर कोई वैकल्पिक पावर खड़ा करना है, तो यह कांग्रेस को साथ लेकर ही किया जाएगा। हमें ऐसा ही पावर चाहिए और मैंने उस बैठक में यह कहा था।

एनसीपी चीफ ने कहा कि हर राजनीतिक दल को अपना विस्तार करने का अधिकार है। हम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बढ़ाने के लिए ऐसे बयान भी देते हैं। इसी तरह, अगर कांग्रेस ऐसा कुछ कहती है (अगले चुनाव अकेले लड़ने के लिए) तो हम इसका स्वागत करते हैं क्योंकि यह उनका  (अपनी पार्टी का विस्तार करने के लिए) अधिकार है। 

एनसीपी प्रमुख अनिल देशमुख के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी पर कहा कि यह हमारे लिए नया नहीं है। दूसरों के खिलाफ भी प्रयास किए गए। केंद्रीय एजेंसियों की निगाह उनके बेटे के कारोबार पर थी लेकिन जहां तक मुझे पता है उन्हें कुछ नहीं मिला इसलिए वे अन्य जगहों पर उनके परिवार के लिए समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। चिंता करने की जरूरत नहीं।

End of Article