Lalu Prashad Yadav Health: रिम्स के डॉक्टरों ने जाहिर की चिंता,कभी भी बिगड़ सकती है लालू यादव की तबीयत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2020, 04:59 PM IST

रांची स्थित रिम्स के डॉक्टर का कहना है कि आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव का किडनी फंक्शन टेस्ट कभी भी बिगड़ सकता है जो कि खतरनाक संकेत है।

Lalu Prashad Yadav Health: रिम्स के डॉक्टरों ने जाहिर की चिंता,कभी भी बिगड़ सकती है लालू यादव की तबीयत

रांची। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव इस समय चारा घोटाले जेल की सलाखों के पीछे हैं। एक तरफ वो कानूनी दुश्वारियों का सामना कर रहे हैं तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी उन्हें परेशाना कर रही हैं।रांची के रिम्स अस्पताल में डायबीटिज और हाई ब्लड प्रेशर का इलाज चल रहा है। लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। 

रिम्स में भर्ती हैं लालू प्रसाद यादव
राजद प्रमुख लालू यादव का इलाज करने वाले डॉक्टर डॉ उमेश प्रसाद का कहना है कि उनका किडनी फंक्शन कभी भी बिगड़ सकता है। भविष्यवाणी करना मुश्किल है। यह स्पष्ट रूप से खतरनाक है और मैंने इसे अधिकारियों को लिखित रूप में दिया है। इस समय वो राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रांची में भर्ती हैं।



चारा केस में लालू यादव काट रहे हैं सजा
लालू प्रसाद यादव इस समय चारा घोटाले के कई केस में सजा काट रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दुमका कोषागार केस में जमानत की अर्जी लगाई थी। लेकिन वो मामला टल गया। झारखंड हाईकोर्ट को उनके वकीलों ने बताया कि दुमका केस से संबंधित कागजात लोअर कोर्ट में हैं और फिलहाल कागजातों को पेश करने के लिए समय की दरकार होगी। 

End of Article