राजस्थान सरकार का बजट काली चमड़ी वाली दुल्हन की तरह जिसे सिर्फ सजाया गया- बीजेपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 07:37 AM IST

अशोक गहलोत सरकार द्वारा पेश बजट की तुलना राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने काली चमड़ी वाली दुल्हन से किया। उन्होंने कहा कि बजट दिशाहीन है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक आईफोन 13 नहीं लेंगे।

राजस्थान सरकार का बजट काली चमड़ी वाली दुल्हन की तरह जिसे सिर्फ सजाया गया- बीजेपी
Photo Credit: Twitter

राजस्थान सरकार ने बुधवार को 2022-23 के लिए बजट पेश किया। इस बजट में अशोक गहलोत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की तो दूसरी तरफ सभी विधायकों को आईफोन 13 देने की भी बात कही गई। लेकिन विपक्ष को आईफोन बांटना रास नहीं आ रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बजट की काली चमड़ी वाली दुल्हन से किया जिसे मेक अप के जरिए सजाया और संवारा गया है। उन्होंवे गहलोत सरकार के बजट को डूबता हुआ बजट बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक आईफोन 13 नहीं लेंगे। 

महिलाओं के लिए बीजेपी की यही सोच है
महिलाओं के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा उन पर निशाना साधते हुए इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना हुई।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, 'सतीश पूनिया जी ने इस तरह की अभद्र और गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों से न सिर्फ महिलाओं का अपमान किया है, बल्कि महिलाओं की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है. महिलाओं, बहनों और बेटियों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना भाजपा नेताओं की पहचान बन गया है.

पूनिया जी की नस्लवादी टिप्पणी सही नहीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने भी टिप्पणियों को लेकर भाजपा नेता की आलोचना की।
उन्होंने ट्वीट किया, ''महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। बजट की आलोचना करते हुए महिलाओं के खिलाफ सतीश पूनिया जी की इस तरह की नस्लवादी टिप्पणी उचित नहीं है। महिलाओं का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

राजस्थान: गहलोत सरकार ने सभी 200 विधायकों को दिए iPhone 13, बीजेपी के सभी MLA करेंगे वापस



End of Article