Rajasthan Band: Kanhaiya Lal की हत्या के विरोध में आज राजस्थान के कई शहरों में बंद, बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 06:54 AM IST

Rajasthan Band Today: राजस्थान में हिंदू संगठनों ने आज कई शहरों में बंद बुलाया है। उदयपुर में कन्हैया लाल मर्डर मामले को लेकर हिंदू संगठन लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। जानिए कौन-कौन शहर आज बंद रहेंगे..कहां- कहां इंटरनेट सेवाएं ठप रहेगी।

Rajasthan Band: Kanhaiya Lal की हत्या के विरोध में आज राजस्थान के कई शहरों में बंद, बढ़ाई गई सुरक्षा

Rajasthan Band News: उदयपुर में हुए कन्हैयालाल के हत्याकांड के विरोध में आज राजस्थान के कई शहरों में  बंद बुलाया गया है। करौली , हिंडौन, अजमेर, भरतपुर, किशनगढ़ और अलवर बंद रहेगा।  हिंदू संगठनों ने ये बंद बुलाया है हालांकि बंद के दौरान आवश्यक सेवाएं  बहाल रहेंगी। इन जिलों में संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कई जिलों में पांचवें दिन भी कर्फ्यू जारी रहेगा हालांकि, कुछ जगहों पर पाबंदियों में थोड़ी राहत मिलेगी। सभी व्यापारिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों एवं निजी स्कूल एसोसिएशन से बंद को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

जयपुर में हनुमान चालीसा का पाठ

वहीं इंटरनेट सेवा पर उदयपुर में रविवार तक पाबंदी रहेगी।  जयपुर के बडी चौपड मे हिंदु संगठन सुबह 10 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उधर, गहलोत सरकार ने कार्रवाई करते हुए उदयपुर के एडिशनल एसपी अशोक कुमार मीणा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।आज NIA मामले से संबंधित अपनी जांच समेट सकती है।  NIA ने स्थानीय स्तर पर काफी जांच कर ली है। साथ ही इंटरनेशनल एंगल और कट्‌टरपंथियों से जुड़े अपराधियों के कनेक्शन को लेकर अब NIA अपनी जांच दिल्ली या अन्य जगहों से कर सकती है।

कोटा में रैली

कोटा में हिंदू संगठनों ने की बंद की अपील की है वह प्रदर्शन करने के साथ रैली निकालेंगे। जयपुर, दौसा और अलवर में एहतियातन तौर पर इंटनेट बंद जारी रहेगा जबकि सीकर, झुंझुनू में इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है।  वहीं ATS और SIT अपनी जांच बरकरार रखेगी। समूचे देश में कन्हैया लाल के हत्या के खिलाफ गुस्सा है और लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। हिंदू संगठनों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है। जगह- जगह पर धरना- प्रदर्शन हो रहे हैं। सियासी बयाजनबाजियों का दौर भी जारी है।

End of Article