पीएम मोदी ने की गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बातचीत, भारत में 700 अरब से अधिक का निवेश करेगा गूगल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2020, 03:56 PM IST

Modi meets Sundar Pichai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गूगल के कार्यकारी अध्यक्ष सुंदर पिचाई के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत की। खुद पीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

पीएम मोदी ने की गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बातचीत, भारत में 700 अरब से अधिक का निवेश करेगा गूगल

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिग्गज बहुराष्ट्रीय कंपनी गूगल के कार्यकारी अधिकारी (CEO)  सुंदर पिचाई से बातचीत की। यह बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर बताया कि हमने कई विषयों पर बात की, विशेष रूप से भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ पर बात हुई। 

पीएम ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए बताया, 'आज सुबह गूगल के सीईओ के साथ एक अत्यंत फलदायक बातचीत हुई। हमने कई विषयों पर बात की, विशेष रूप से भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन में सुधार लाने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति लेकर बात हुई तांकि उनके जीवन में बदलाव लाया जा सके।  


गूगल के प्रयासों की तारीफ

अपने अगले ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, 'हमारी बातचीत के दौरान,सुंदर पिचाई और मैंने नई कार्य संस्कृति के बारे में बात की जो कोरोना वायरस के समय में उभर रही है। हमने उन चुनौतियों पर चर्चा की जो वैश्विक महामारी ने खेल जैसे क्षेत्रों में ला दी हैं। हमने डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बात की। मुझे  गूगल के प्रयासों के बारे में अधिक जानकर मुझे खुशी हुई कि वो  कई क्षेत्रों में, शिक्षा, डिजिटल इंडिया, डिजिटल भुगतान सहित कई क्षेत्रों में प्रयास कर रहे हैं।'

वहीं गूगल ने घोषणा की है कि वह भारत में गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के तहत 10 अरब डॉलर यानी 75,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।  गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने कहा कि वह भारत में आने वाले 5-7 सालों में 10 अरब डॉलर का निवेश करेंगे।

End of Article