प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2020, 12:20 PM IST

Rajiv Gandhi Death Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज ही के दिन, यानि 21 मई, 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरमबदूर में एक चुनावी प्रचार के दौरान आत्मघाती हमलावर ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा,  'पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’

इससे पहले कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'एक सच्चे देशभक्त,उदार और परोपकारी पिता के पुत्र होने पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। अपनी दूरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने ज़रूरी कदम उठाए। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं स्नेह और कृतज्ञता से उन्हें सादर नमन करता हूँ।'

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, 'राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर विज्ञापनों में खर्च होने वाली राशि कोरोना पीड़ित मजदूरों की मदद में खर्च हो, इससे बेहतर क्या होगा। राजीव जी ने सदैव देश के किसान-मजदूरों के हितों को प्राथमिकता दी है और AICC का यह निर्णय निश्चित ही उनके विचारों के अनुरूप है।'

End of Article