Uma Maheshwari : फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं NTR की सबसे छोटी बेटी उमा माहेश्वरी, सुसाइड की वजह साफ नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 06:08 PM IST

Uma Maheshwari : तेलुगू देशम पार्टी के संस्थाथक एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटीआर की सबसे छोटी बेटी उमा माहेश्वरी ने जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर खुदकुशी कर ली है।  

Uma Maheshwari : फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं NTR की सबसे छोटी बेटी उमा माहेश्वरी, सुसाइड की वजह साफ नहीं

Uma Maheshwari : तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के संस्थाथक एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव (एनटीआर) की सबसे छोटी बेटी उमा माहेश्वरी ने जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर कथित रूप से खुदकुशी कर ली है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को उमा अपने घर में फांसी पर लटकी हुई मिलीं। पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साही मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रही थीं उमा
रिपोर्टों के मुताबिक उमा पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह अपने घर की छत से फंदे पर लटकती हुई मिलीं। पुलिस को आशंका है कि बीमारी की वजह से वह अवसाद में चल रही थीं, आत्महत्या करने की यह एक वजह हो सकती है। हालांकि, अभी इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा जा सकता। उमा अपनी चार बहनों में सबसे छोटी थीं। माहेश्वरी के निधन का समाचार सुनने के बाद चंद्राबाबू नायडू अपने परिवार के साथ उनके घर पहुंचे।    

End of Article