Shrikant Tyagi के घर पर चला 'योगी बाबा' का बुलडोजर, Noida Authority ने ढहाया अवैध निर्माण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 10:00 AM IST

Shrikant Tyagi के खिलाफ NOIDA Authority ने बड़ा एक्शन लेते हुए उसके अवैध निर्माण को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। यहां बुलडोजर भी पहुंचा है।

Shrikant Tyagi के घर पर चला 'योगी बाबा' का बुलडोजर, Noida Authority ने ढहाया अवैध निर्माण

Shrikant Tyagi News: करीब 63 घंटे हो चुके हैं, लेकिन नोएडा पुलिस एक गुंडे को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस बीच नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के लोग ओमैक्स सोसायटी में पहुंच गए हैं और सोसायटी के बाहर बुलडोजर भी खड़ा है और हथौड़ा और चीनी । जल्द ही श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा। जो बुलडोजर बाहर खड़ा था उसे परमिशन मिलते ही सोसायटी के अंदर पहुंचा और अवैध निर्माण पर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

सबसे पहले श्रीकांत त्यागी के घर के बाह बालकनी में बनाए गए महंगे टाइल्स से निर्मित अवैध निर्माण को ढहाया गया और फिर छत में जो शेड बनाया गया है उस पर भी बुलडोजर या हथौड़ा चलेगा। जैसे ही ऑथिरिटी का हथौड़ा त्यागी के बालकनी पर चला तो वहां रहने वाले लोगों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद है।

अभी तक नहीं हो सका है गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर से लेकर सांसद तक डेडलाइन दे रहे हैं लेकिन नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथ गाली-गलौच और बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी अब तक फरार है। वहीं  FIR के बाद भी श्रीकांत त्यागी सोसायटी में अपने गुंडे भेजकर लोगों को धमका रहा है। सवाल ये है कि क्या श्रीकांत त्यागी को कोई बचा रहा है। क्या गैंगस्टर श्रीकांत त्यागी पुलिस और सिस्टम से ऊपर है? क्या नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी के आगे मजबूर है? इस बीच पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा है कि श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंग्सटर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और उसकी तमाम अवैध संपत्ति भी सीज की जाएगी...।

End of Article