Noida: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी का एक और Video Viral,सोसाइटी के लोगों के साथ कर रहा गाली-गलौज, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 03:03 PM IST

आपको बता दें की मामले में नोएडा पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी श्रीकांत फरार है वहीं उसके खिलाफ एक और केस पुलिस ने दर्ज किया है

Noida: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी का एक और Video Viral,सोसाइटी के लोगों के साथ कर रहा गाली-गलौज, देखें वीडियो

शनिवार को Noida में गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी ( Shrikant Tyagi) का सोशल मीडिया पर महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद एक और वीडियो सामने आया है जिसमें श्रीकांत त्यागी महिला के समर्थन में आए सोसाइटी के लोगों को भी गाली देते दिखे।

गौर हो कि नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी की तलाश में नोएडा पुलिस छापेमारी कर रही है, वहीं उसके खिलाफ एक और केस पुलिस ने दर्ज किया है।

नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी पर नोएडा पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। उसके साथ रहने वाले  4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है, वहीं बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस ने उसकी चार कारें सीज की हैं। 

एक कार पर प्रदेश सरकार के राजकीय चिन्ह का गलत प्रयोग किया गया है

एक कार पर प्रदेश सरकार के राजकीय चिन्ह का गलत प्रयोग किया गया है,  कारें मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने पर सीज की गई हैं एक कार पर एमएलए लिखा यूपी विधानसभा का स्टिकर लगा हुआ है, पुलिस ने इस पर अलग से एफआईआर दर्ज की है। 

वीडियो में त्यागी एक महिला के साथ गाली-गलौज और हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे थे

गौर हो कि शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में त्यागी एक महिला के साथ गाली-गलौज और हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे थे। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में यूपी के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग भी की थी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ